लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः बड़गाम जिले में सुरक्षा बलों ने ढेर किए दो आतंकवादी, मुठभेड़ खत्म

By भाषा | Updated: February 13, 2019 10:07 IST

मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद समेत संदेहास्पद सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है।

Open in App

श्रीनगर, 13 फरवरीःजम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि हथियार और गोला बारुद समेत संदेहास्पद सामग्री भी बरामद हुई है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बड़गाम जिले में चदूरा के गोपालपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना के आधार पर मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को घेराबंदी की गई और खोज अभियान चलाया गया।’’ 

उन्होंने बताया कि जब खोज अभियान चल रहा था तो आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दी। खोज दल ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो आतंकवादी ढेर हो गए। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान की जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद समेत संदेहास्पद सामग्री बरामद की गई है।’’ पुलिस ने मामला दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे