लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: मुठभेड़ में पुलवामा हमले के सह-साजिशकर्ता समेत दो आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: July 31, 2019 06:24 IST

Open in App

पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले का सह-साजिशकर्ता था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में हुई मुठभेड़ में फैयाज पंजू अपने साथी के साथ मारा गया।’’ उन्होंने बताया कि पंजू उर्फ फैयाज अहमद ठोकर उर्फ हंजुल्ला बाई पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले का एक ‘‘सह-साजिशकर्ता’’था।

पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। अधिकारी ने बताया कि फैयाज 12 जून को अनंतनाग में सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए हमले में भी शामिल था। इस हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गये थे और एसएचओ अरशद खान गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

हालांकि बाद में उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि पंजू अप्रैल, 2018 में आतंकवाद से जुड़ा था और वह त्राल-अवंतीपुरा-बिजबेहरा-अशमुकाम क्षेत्रों में सक्रिय था। अधिकारी ने बताया कि वह कश्मीर घाटी में विदेशी आतंकवादियों को साजो-सामान उपलब्ध कराता था और स्थानीय आतंकवादियों की मदद भी करता था।

अधिकारी ने बताया कि मारे गए अन्य आतंकवादी की पहचान बिजबेहरा निवासी शानू शौकत के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने फैयाज पंजू के मारे जाने को एक ‘‘बड़ी उपलब्धि’’ बताया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया