लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने दबोचे दो पाकिस्तानी आतंकी, कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने की कोशिश करा रहा पाकिस्तान

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 4, 2019 13:42 IST

जम्मब-कश्मीरः सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने कहा कि हमने 21 अगस्त को  दो पाकिस्तानी आतंकियों को पकड़ा है, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पकड़े गए आतंकी का वीडियो भी जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने बुधवार को प्रेस कॉन्फेंस कर कहा है कि उसके हत्थे दो पाकिस्तानी आतंकी चढ़े हैं, जिनका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है। सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पाकिस्तान घाटी में अशांति फैलाने की कोशिश में है।  

भारतीय सेना ने बुधवार को प्रेस कॉन्फेंस कर कहा है कि उसके हत्थे दो पाकिस्तानी आतंकी चढ़े हैं, जिनका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है। सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पाकिस्तान घाटी में अशांति फैलाने की कोशिश में है।  उन्होंने कहा कि हमने 21 अगस्त को  दो पाकिस्तानी आतंकियों को पकड़ा है, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पकड़े गए आतंकी का वीडियो भी जारी किया। इसके अलावा उनका कहना है कि पाकिस्तान घाटी में शांति को बाधित करने के लिए अधिक से अधिक आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए कोशिश कर रहा है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने वाले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह लगातार कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा, जिसको भारतीय सुरक्षाबल पूरी तरह से विफल कर दे रहे हैं। साथ ही साथ उसे मुहंतोड़ जवाब भी दिया जा रहा है।  पाकिस्तान की नापाक हरकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अखनूर सेक्टर से लेकर उड़ी-गुरेज तक का शायद कोई इलाका बचा होगा जहां इस अवधि में पाकिस्तान तोपखानों ने सीजफायर के बावजूद गोले न बरसाए हों। आधिकारिक रिकॉर्ड आप खुद कहता है कि 300 बार से अधिक सीजफायर उल्लंघन सिर्फ अगस्त माह में हुआ है।

इस सीजफायर उल्लंघन के कारण 5 की जान जा चुकी हैं, बीसियों जख्मी हैं और 100 से अधिक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जबकि सरकारी तौर पर 6 जवान भी इस दौरान शहीद हो चुके हैं। 

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है