लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Ki Taja Khabar: CRPF के दो अधिकारियों ने खुद को मारी गोली, एक को था करोना का डर, दूसरे की ये रही वजह

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 12, 2020 17:47 IST

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके के अकूरा गांव में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने आज सुबह उस समय  आत्महत्या कर ली जब उसे यह डर लग रहा था कि उसको कोरोना हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले सब इंस्पेक्टर फतह सिंह ने आपने आपको गोली मार ली और उसको बचाया नहीं जा सका। कश्मीर में इस किस्म का पहला मामला है जिसमे किसी सुरक्षाकर्मी ने कोरोना के डर इस तरह से आत्महत्या की हो।

जम्मू: कश्मीर में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों ने अपने आप को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। इनमे से एक नए कोरोना के भय से आत्महत्या की है और दूसरे ने घरेलू परिस्थितियों के कारण। मिलने वाले समाचारों के अनुसार, कश्मीर में सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर ने कोरोना के डर से अपने आपको गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके के अकूरा गांव में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने आज सुबह उस समय  आत्महत्या कर ली जब उसे यह डर लग रहा था कि उसको कोरोना हो जाएगा। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले सब इंस्पेक्टर फतह सिंह ने आपने आपको गोली मार ली और उसको बचाया नहीं जा सका।

वहीं मामले की जांच कर रही मट्टन पुलिस थाने के एसएचओ जाज़ीब अहमद ने बताया कि सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर सिंह के शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा था कि किसी को भी मेरे शरीर को नहीं छूना चाहिए, मुझे डर है, मुझे कोरोना है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की आशंका के चलते पुष्टि होने तक फिलहाल सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर के शव को प्रोटोकाल के अनुसार शव गृह में रखा गया है। उनके सैंपल लेने के बाद पोस्टमार्टम किया गया। अब सैंपल की रिपोर्ट आने पर ही यह साबित हो पाएगा कि वह संक्रमित था या नहीं।

वहीं सीआरपीएफ के प्रवक्ता पंकज सिंह ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सब इंस्पेक्टर सिंह नाका पार्टी के साथ दिन भर की ड्यूटी करने के बाद अपनी यूनिट में लौटा था। इस तरह इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वह संक्रमित था या नहीं। डाक्टरों की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। कश्मीर में इस किस्म का पहला मामला है जिसमे किसी सुरक्षाकर्मी ने कोरोना के डर इस तरह से आत्महत्या की हो।

दूसरे मामले में श्रीनगर के करण नगर इलाके में नीलम सिनेमा पर तैनात सी आर पी एफ के एक अस्सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने भी आज अपने आपको गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। उसकी पहचान सी आर पी एफ की 49वी बटालियन के मध्यप्रदेश के रहने वाले बंगाली बाबू के रूप में कई गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो