लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकवादियों ने किए ताबड़तोड़ तीन हमले, एक SPO शहीद और दो लोग घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 30, 2018 05:36 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 मार्चः जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार शाम को अलग-अलग जगहों पर तीन आंतकी हमले हुए हैं, जिसमें एक जवान शहीद हो गया है और दो लोग गोली लगने की वजह से घायल हो गए हैं। घायलों में एक शहीद हुए जवान की पत्नी, जबकि दूसरा आम नागरिक है। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। वहीं, आतंकियों को जवाब देने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। 

आतंकियों ने सबसे पहला हमला शोपियां जिले में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर किया। गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी भी जवान की हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने शोपियां जिले के अहगाम मे सेना के गश्ती दल पर गोलियां चलायीं। सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की जिससे कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेर लिया और आतंवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।

इसके बाद आतंकियों ने दूसरा हमला अनंतनाग जिले में बिजबिहाड़ा के कट्टू वाजपान गांव में स्थित स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) मुश्ताक अहमद शेख के घर पर किया, जिसमें मुश्ताक अहमद शेख और उनकी पत्नी घायल हो गईं। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शेख ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, उनकी पत्नी का उपचार बिजबिहाड़ा में ही उप जिला अस्पताल में किया जा रहा है। 

वहीं, आतंकियों ने तीसरा हमला कुलगाम जिले में किया। यहां एक आतंकी ने आम नागरिक पर हमला बोल दिया, जिससे उसके पैर में गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी तबीयत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

टॅग्स :आतंकी हमलाआतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया