जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में खाई में गाड़ी गिरने से दर्दनाक हादसा; 6 लोगों की मौत, कई घायल
By अंजली चौहान | Updated: May 24, 2023 10:43 IST2023-05-24T09:47:29+5:302023-05-24T10:43:19+5:30
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक भयानक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में करीब 6 लोगों की जान चली गई है।

(photo credit: ANI twitter)
किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा होने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि किश्तवाड़ में एक वाहन के खाई में गिरने के कारण कई लोग घायल हो गए।
इस हादसे में करीब 6 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। गौरतलब है कि दुर्घटना डांगडुरु बांध स्थल के पास हुई, जब वाहन डांगडुरु पावर प्रोजेक्ट के श्रमिकों को ले जा रहा था।
हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके से बचाव दल और प्रशासन की टीमें पहुंची है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
किश्तवाड़ पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "एक क्रूजर वाहन घाटी में गिर गया, घायलों को अस्पताल ले जाया गया।"
J&K | A cruiser vehicle of Pakal Dul Project with 10 people on board, met with an accident in Kishtwar, some feared dead. Further details awaited: DC Kishtwar pic.twitter.com/AAQICSgdhS
— ANI (@ANI) May 24, 2023
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताया दुख
किश्तवाड़ में बुधवार सुबह हुए हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने दुख जताया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा कि अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉक्टर देवांश यादव से ढंगडेरू बांध के करीब हुए दु्र्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की।
इसमें सात लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। घायलों को जरूरत के मुताबिक जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।
अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से डांगदुरु बांध स्थल पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की। घटना में 7 लोगों की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के… pic.twitter.com/1RkasCIytL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2023