लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में फिर जारी हुई टॉप 10 वांटेड आतंकियों की लिस्ट, इनमें 7 पुराने, ज्यादातर लश्कर से जुड़े

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 3, 2021 11:40 IST

जम्मू-कश्मीर में टॉप-10 आतंकियों की लिस्ट पुलिस की ओर से जारी की गई है। इसमें तीन ऐसे आतंकी शामिल हैं जो नए हैं। इन आतंकियों पर पुलिस ने इनाम भी रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की ओर से जारी वांटेड आतंकियों की सूची में भी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं आइजीपी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार अब ये सुरक्षाबलों के निशाने पर हैंविजय कुमार के अनुसार इन आतंकियों जल्द पकड़ लिया जाएगा या मुठभेड़ में ये मारे जाएंगे

जम्मू: कश्मीर में आतंकवाद की राह पर चलने वाले नए युवा भी सुरक्षाबलों के लिए परेशानी और चुनौती का सबब बनते जा रहे हैं। यह इसी से साबित होता था कि कश्मीर पुलिस ने जो नई लिस्ट टॉप 10 आतंकियों की जारी की है उनमें हाल ही में आतंकी बनने वाले 3 आतंकी भी हैं जिन्होंने बहुत जल्द ‘टॉप 10’ में अपना स्थान बना लिया। 

हालांकि इस लिस्ट में अभी भी वे 7 पुराने आतंकी शामिल हैं जो फिलहाल सुरक्षाबलों के हाथ नहीं आ पाए हैं। कश्मीर में में सक्रिय आतंकवादियों की समीक्षा करने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने घाटी के इस कुख्यात आतंकवादियों की सूची जारी की है जिनमें सात पुराने जबकि तीन नए आतंकी शामिल हैं। 

आतंकियों की लिस्ट में ज्यादातर लश्कर से जुड़े

जारी की गई मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में अधिकतर लश्कर-ए-तैयबा के ही हैं। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने यह सूची जारी करते हुए कहा कि जल्द ही इन आतंकवादियों को या तो मुठभेड़ में मार गिराया जाएगा या फिर इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

सूची में शामिल इन आतंकियों पर पुलिस ने इनाम भी रखा है। यदि कोई इन आतंकवादियों के बारे में जानकारी देता है तो यह ईनाम की राशि उसे दी जाएगी। उसकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा।

आईजी कश्मीर के अनुसार हिट लिस्ट में सलीम पररे, युसूफ कांतरू, अब्बास शेख, रियाज शितेरगुंड, फारूक नली, जुबैर वानी व अशरफ मोलवी हैं। ये सभी पुराने आतंकी है। नए आतंकियों में साकिब मंजूर, उमर मुश्ताक खांडे व वकील शाह का नाम हिट लिस्ट में शामिल किया गया है। 

आईजी के अनुसार, ये सभी अब नए टार्गेट हैं। सुरक्षा बल इन्हें अब ट्रैक कर मार गिराने में जुटेंगे। जानकारी के लिए सुरक्षाबलों ने घाटी में दहशत फैला रहे 100 के करीब आतंकवादियों को इस साल अभी तक ढेर किया है। इसमें अधिकतर आतंकवादी संगठनों के शीर्ष कमांडर शामिल हैं। यही नहीं मारे गए आतंकियों में सबसे अधिक लश्कर-ए-तैयबा से थे। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार 100 में से 42 से अधिक आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos