लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों ने अब अवंतिपोरा में तीन आतंकियों को किया ढेर, लेकिन दो जवान शहीद, इस साल की ये चौथी मुठभेड़

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 21, 2020 16:09 IST

जम्मू-कश्मीर: मारे गए आतंकी जैश ए मुहम्मद आतंकी संगठन से थे। जबकि मरने वाले एक आतंकी की पहचान रइस अहमद डार निवासी योवास्तन त्राल के तौर पर हुई है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान व पुलिस का एसपीओ शाहबाज अहमद भी शहीद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में चौबिस घंटों के अंतराल में सुरक्षाबलों ने तीन और आतंकियों को ढेर कर दिया है। सोमवार को भी तीन आतंकी मारे गए थे। इस साल की चौथी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को अपने दो जवानों की भी शहादत देनी पड़ी है।

जम्मू-कश्मीर में चौबिस घंटों के अंतराल में सुरक्षाबलों ने तीन और आतंकियों को ढेर कर दिया है। सोमवार को भी तीन आतंकी मारे गए थे। इस साल की चौथी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को अपने दो जवानों की भी शहादत देनी पड़ी है। कश्मीर के अवंतिपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकवादियों को मार गिराया है। 

मारे गए आतंकी जैश ए मुहम्मद आतंकी संगठन से थे। जबकि मरने वाले एक आतंकी की पहचान रइस अहमद डार निवासी योवास्तन त्राल के तौर पर हुई है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान व पुलिस का एसपीओ शाहबाज अहमद भी शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने अभी भी इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा तहसील के जैनत्रंग खिरयू क्षेत्र में उस समय शुरू हुई जब सीआरपीएफ, एसओजी और सेना के जवान क्षेत्र में सर्च आपरेशन जारी रखे हुए थे। सुरक्षाबलों को यह सूचना मिली थी कि क्षेत्र में तीन आतंकी देखे गए हैं। 

सूचना मिले ही सुरक्षाबल क्षेत्र में पहुंच गए और उन्होंने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। सुरक्षाबलों को अपने समीप आता देख आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक से की गई इस गोलीबारी में सेना का एक जवान और पुलिस का एक एसपीओ घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। इसके बावजूद जवानों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब आतंकवादियों ने इस पर भी गोलीबारी जारी रखी तो जवानों ने भी उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी।

करीब तीन घंटे से भी अधिक समय तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि होना बाकी है। मारे गए सभी आतंकी जैश ए मुहम्मद के बताए जा रहे हैं। इनमें से एक की पहचान भी हो चुकी है। यह आतंकी रइस अहमद डार त्राल के योवास्तन इलाके का बताया जा रहा है।

इससे पहले सोमवार को भी सुरक्षाबलों ने कश्मीर के जिला शोपियां के वाची इलाके में हिजबुल के कुख्यात कमांडर वसीम अहमद समेत तीन आतंकियों को मार गिराया था। वसीम कई लोगों की हत्याओं के अलावा विभिन्न आतंकी वारदात में शामिल था। मारे गए आतंकियों में पीडीपी के पूर्व विधायक एजाज अहमद मीर के घर से हथियार चुराने वाला पूर्व एसपीओ (स्पेशल पुलिस आफिसर) आदिल शेख और जहांगीर मलिक भी शामिल था। अधिकारियों का कहना था कि 24 घंटों में मारे गए 6 आतंकी गणतंत्र दिवस समारोहों में खलल डालने की तैयारियों में थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया