लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में पुलिस पोस्ट पर आतंकवादी हमला, तीन सुरक्षाकर्मी शहीद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 11, 2018 15:46 IST

बताया जा रहा है कि आतंकवाद को बल देने के लिए सीमा पार लांचिंग पैडों पर तैयार सैंकड़ों आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान सीमा पर कमजोर कड़ी तलाश रहा है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। एएनआई एजेंसी के मुताबिक शोपियां के जैनापोरा पुलिस पोस्ट पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। 

 

इससे पहले पुंछ के केजी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। सोमवार सुबह पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई।  जिसमें जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठियों को मार गिराया। वहीं पूरे इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों की माने तो आतंकी जम्मू संभाग से सटी सीमाओं का सहारा लेकर घुसपैठ की कोशिश में लगे हुए हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों की चौकसी ने इस नापाक हरकत को विफल कर दिया है। 

सेना ने शीतकाल में सीमा पार से घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर चौकसी और बढ़ाई गई है। सेना के वरिष्ठ कमांडरों ने बताया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से सर्दियों में घुसपैठ हो सकती है। पीओके में आतंकियों के शिविर चल रहे हैं और वे सभी घुसपैठ की फिराक में हैं इसलिए आने वाले दिन ज्यादा चुनौतीपूर्ण है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि सेना सतर्क है और घुसपैठियों को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों से प्रशिक्षित आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं। उन क्षेत्रों का जायजा सेना के वरिष्ठ अधिकारी ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि सतर्कता सूत्रों के अनुसार सीमा पार से घुसपैठ की तैयारी चल रही है लेकिन सेना उसका जवाब देने के लिए तैयार है।

बताया जा रहा है कि आतंकवाद को बल देने के लिए सीमा पार लांचिंग पैडों पर तैयार सैंकड़ों आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान सीमा पर कमजोर कड़ी तलाश रहा है। पड़ोसी देश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से पहाड़ी दर्रों के बंद होने से पहले घुसपैठ करवाने के लिए फिर दुस्साहस करेगा।

सूत्रों के अनुसार, सेना व बीएसएफ के भारी दबाव के कारण अब सीमा पार से आतंकियों के छोटे दलों को घुसपैठ करवाने की कोशिशें हो रही हैं। बड़े दलों की घुसपैठ में अधिक नुकसान की संभावना रहती है।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया