लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः त्राल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गये जैश के 3 आतंकी

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2019 20:45 IST

दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में इन आतंकियों को मारा गया है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के अनुसार ये तीन आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर: त्राल में एक मुठभेड़ में मारे गये तीन आतंकीतीनों आतंकवादी पाकिस्तान में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मंगलवार शाम बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में इन आतंकियों को मारा गया है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के अनुसार ये तीन आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।

मारे गये आतंकियों से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए हैं। सिंह ने बताया कि ये आतंकवादी इस साल अगस्त में गुज्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दो भाइयों की हत्या के लिए कथित रूप से जिम्मेदार थे। खबर लिखे जाने तक इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाये जाने के बाद से ही आतंकी राज्य में हिंसा फैलाने की कोशिश में जुटे हैं। पिछले हफ्ते तीन प्रवासी मजदूरों की हत्या की भी खबरें आई थी। यह बात भी सामने आती रही है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार घुसपैठ की कोशिश हाल में होती रही है। हालांकि, भारत ने भी बराबर जवाब दिया है।

गौरतलब है कि रविवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बताया था कि जम्मू कश्मीर के तंगधार और केरन सेक्टर के दूसरी तरफ भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में छह से 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन आतंकी शिविर नष्ट कर दिये गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?