लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकियों की बढ़ी जुर्रत! धमकियों का दौर तेज, अब भाजपा नेता और सिख समुदाय भी निशाने पर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 23, 2022 13:46 IST

कश्मीर में आतंकियों ने अब सिख समुदाय के लोगों को कश्मीर छोड़ने की धमकी दी है। भाजपा के भी करीब डेढ़ दर्जन नेताओं के नामों की सूची इंटरनेट पर जारी करते हुए उन्हें परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में भाजपा के करीब डेढ़ दर्जन नेताओं के नामों की सूची इंटरनेट पर जारी कर आतंकियों ने दी धमकीआतंकियों ने सिखों को कश्मीर छोड़ने की धमकी भी दी है, आतंकी संगठन टीआरएफ की ओर से जारी की गई है धमकी।इंटरनेट पर जारी सूची में नेताओं के नाम, घर और क्षेत्र सहित टेलीफोन नबंर तक का ब्योरा दिया गया है।

जम्मू: कश्मीर में आतंकी धमकियों ने तेजी पकड़ ली है। आतंकियों ने अब कश्मीर में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों को कश्मीर छोड़ने की धमकी देने के साथ ही भाजपा के करीब डेढ़ दर्जन नेताओं के नामों की सूची इंटरनेट पर जारी करते हुए कथित तौर पर परिणाम भुगतने की बात कही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के बाद गुरुवार देर रात को आतंकी गुटों ने कश्मीर में सक्रिय 18 भाजपा नेताओं की भी 'हिटलिस्ट' जारी कर दी।

आतंकियों ने सिखों को कश्मीर छोड़ने की धमकी भी दी है। आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने पुलवामा जिले के दिवर त्राल इलाके में रहने वाले सिखों को निशाना बनाने की धमकी दी है।

टीआरएफ जिसे लश्कर-ए- तैयबा का हिट स्क्वाड माना जाता है, ने अपने आनलाइन मुखपत्र कश्मीर फाइट पर भाजपा नेताओं की हिटलिस्ट जारी की है। इसमें सभी नेताओं के नाम, घर और क्षेत्र व टेलीफोन नबंर तक का ब्योरा दिया है।

पुलिस ने सिखों को दी गई धमकी की घटना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीआरएफ ने एक पत्र जारी किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अवंतीपोरा के एसएसपी मोहम्मद यूसुफ चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। समुदाय के लोगों के साथ भी लगातार संपर्क बना हुआ है। इस क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। 

बता दें कि इससे पहले आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों और गैर स्थानीय लोगों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। 

बौखलाए आतंकी संगठन ने कहा कि यह तो एक छोटी सूची है। आतंकियों ने अपनी धमकी में कहा कि कुछ घटिया सोच वाले स्थानीय लोग कश्मीरियों की कुर्बानियों का सौदा कर रहे हैं। यहां सरकार इनका इस्तेमाल कर रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी