लाइव न्यूज़ :

हाइवे पर आईईडी को किया नष्ट, पाक गोलाबारी में एक नागरिक जख्मी, जवानों के काफिले को निशाना बनाना था

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 4, 2020 18:28 IST

आईईडी को नष्ट करने के लिए कुछ दूर तक हाइवे पर वाहनों की आवाजाही को भी बंद किया गया था। इस इलाके को घेर कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है ताकि पता किया जा सके कि आतंकियों की तरफ से और आईईडी तो नहीं लगाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार सेना की आरओपी ने सुबह गश्त के दौरान बारामुल्ला जिले के टप्पन इलाके में आईईडी को लगाया हुआ था। पेट्रोल पंप के पास आईईडी फिट की गई थी। इस श्रीनगर बारामुल्ला हाइवे पर सुबह सेना के वाहनों का काफिला गुजरता है।नुकसान पहुंचाने के इरादे से आईईडी को लगाया गया था लेकिन आरओपी ने देख लिया।

जम्मूः बारामुल्ला श्रीनगर हाईवे पर आतंकियों ने सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आईईडी को लगाया हुआ था। इसका मकसद जवानों के काफिले को निशाना बनाने का था लेकिन समय रहते इसे नष्ट कर दिया गया। जबकि पाक सेना ने एलओसी पर जमकर गोलाबारी की तो एक नागरिक जख्मी हो गया।

आईईडी को नष्ट करने के लिए कुछ दूर तक हाइवे पर वाहनों की आवाजाही को भी बंद किया गया था। इस इलाके को घेर कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है ताकि पता किया जा सके कि आतंकियों की तरफ से और आईईडी तो नहीं लगाई गई है।

जानकारी के अनुसार सेना की आरओपी ने सुबह गश्त के दौरान बारामुल्ला जिले के टप्पन इलाके में आईईडी को लगाया हुआ था। पेट्रोल पंप के पास आईईडी फिट की गई थी। इस श्रीनगर बारामुल्ला हाइवे पर सुबह सेना के वाहनों का काफिला गुजरता है। उसे नुकसान पहुंचाने के इरादे से आईईडी को लगाया गया था लेकिन आरओपी ने देख लिया।

आईईडी का पता लगने के बाद हाईवे को बंद कर दिया गया। दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया। उसके बाद सेना की टीम ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया। काफी मेहनत के बाद आईईडी को नष्ट कर दिया गया। उसका धमाका काफी जोरदार था जोकि काफी दूर तक सुनाई दिया। बाद में पूरे इलाके में सेना ने सर्च आपरेशन चलाया ताकि देखा जा सके कि कही और तो आईईडी नहीं लगाई गई है।

इस बीच पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे। इस गोलाबारी में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ है। वहीं भारतीय जवान भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। घायल नागरिक को जिला पुंछ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों और से अभी भी रूक-रूककर गोलाबारी हो रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनासीआरपीएफआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos