लाइव न्यूज़ :

J&K: आतंकी स्थानीय नागरिकों को बना रहे हैं निशाना, खौफ पैदा करने कर लिए रची हत्याओं की साजिश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 14, 2019 16:04 IST

जम्मू-कश्मीरः आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर रियाज नायकू पांच अगस्त के बाद से चर्चाओं से लगभग गायब हो चुका था। पांच अगस्त को जब जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने का फैसला किया गया, उसके बाद से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के चलते आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पाए। 

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी स्थानीय नागरिकों में खौफ पैदा करने के इरादों से स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों की हत्याएं करने लगे हैं। राज्य के बंटवारे के बाद से अभी तक चार स्थानीय दुकानदारों की हत्याएं की गई हैं।

आतंकी स्थानीय नागरिकों में खौफ पैदा करने के इरादों से स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों की हत्याएं करने लगे हैं। राज्य के बंटवारे के बाद से अभी तक चार स्थानीय दुकानदारों को इसलिए मार डाला गया है क्योंकि आतंकियों का आरोप था कि उन्होंने उनके निर्देशों की नाफरमानी की थी। 

यह सच है कि पांच अगस्त को पूरे प्रदेश में पाबंदियां लगाए जाने के बाद पूरी तरह व्यावसायिक गतिविधियां ठप थीं। इसके बाद धीरे-धीरे दुकानें खुलने लगीं। हाल के दिनों में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग व पुलवामा में बाजार लगभग खुले हुए हैं। लोगों के बीच खौफ कम हुआ है और वह बाहर निकलने लगे हैं। इससे परेशान आतंकी संगठनों ने लोगों में खौफ पैदा करने के लिए इस प्रकार घटना को अंजाम दिया है।

सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर रियाज नायकू पांच अगस्त के बाद से चर्चाओं से लगभग गायब हो चुका था। पांच अगस्त को जब जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने का फैसला किया गया, उसके बाद से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के चलते आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पाए। 

ऐसा माना जा रहा है कि लोगों के बीच आतंकियों का खौफ कुछ कम हुआ। माना जा रहा है कि लोगों के बीच दहशत फैलाने के लिए ही उसके गुर्गों नें बुधवार को त्राल की घटना को अंजाम दिया  है। 

जानकारी के लिए 5 अगस्त के बाद यह चौथी ऐसी हत्या है जिसमें आतंकियों ने स्थानीय लोगों को निशाना बनाया गया हो। इससे पूर्व आतंकियों ने 29 अगस्त को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पारिमपुरा में एक दुकानदार गुलाम मोहम्मद (65) को निशाना बनाया और मौत के घाट उतार दिया। 

इतना ही नहीं 26 अगस्त को भी आतंकियों ने त्राल के जंगलों में एक ढोक (अस्थायी रहने की जगह) से राजौरी के अब्दुल कदीर कोहली और श्रीनगर के मंजूर अहमद को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया था।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया