लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: ट्रैफिक पुलिस की हत्या का आतंकियों ने वीडियो जारी किया, तीसरी बार आतंकी हमले की बॉडी कैमरे लगा की गई रिकॉर्डिंग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 4, 2021 11:40 IST

ताजा घटनाक्रम में आतंकी संगठन आईएसआईएस ने कश्मीर के राजौरी कदल में दो दिन पहले ट्रैफिक पुलिस के एक जवान को गोली मारने की जिम्मेदारी ली है। जिम्मेदारी लेने के लिए आईएसआईएस ने एक खौफनाक वीडियो जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों ने बॉडी कैमरे का इस्तेमाल करते हुए रिकॉर्डिंग की और उसे सार्वजनिक कर दिया।उनका मकसद नए युवकों को आतंकवाद की ओर आकर्षित करना है।पिछले 16 महीनों में यह तीसरी बार था कि आतंकी गुटों ने ऐसा किया था।

जम्मू: आतंकियों ने एक बार फिर कश्मीर में आतंकी हमले के दौरान बॉडी कैमरे का इस्तेमाल करते हुए रिकॉर्डिंग की और उसे सार्वजनिक कर दिया। ऐसा करने के पीछे का उनका मकसद नए युवकों को आतंकवाद की ओर आकर्षित करना है तथा साथ ही वे भर्ती किए जाने वाले नए रंगरूटों में जोश भरना चाहते हैं। पिछले 16 महीनों में यह तीसरी बार था कि आतंकी गुटों ने ऐसा किया था।

ताजा घटनाक्रम में आतंकी संगठन आईएसआईएस ने कश्मीर के राजौरी कदल में दो दिन पहले ट्रैफिक पुलिस के एक जवान को गोली मारने की जिम्मेदारी ली है। जिम्मेदारी लेने के लिए आईएसआईएस ने एक खौफनाक वीडियो जारी किया है।

20 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि जवान गाड़ियों से भरी सड़क पर ट्रैफिक संभाल रहा है। इसी दौरान हाथ में पिस्टल लिए पीछे से एक आतंकी आता है और उसके सिर में गोली मार देता है। इससे जवान सड़क पर गिर जाता है। तब आतंकी दूसरा फायर करता है। फायरिंग करते हुए आतंकी धार्मिक नारे लगाता है। 

यह वीडियो हमलावर ने खुद ही शूट किया है। हमले के इस तरीके को लोन वूल्फ अटैक कहा जाता है। इसमें हमलावर अकेले और दबे पांव आकर अचानक हमला करता है। इसके बाद भीड़ में खो जाता है।

याद रहे श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके खुशीपोरा में इससे पहले 26 नवंबर 2020 को सेना पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी कश्मीर घाटी में सामने आए नए आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने आतंकी हमले का एक वीडियो वायरल किया था। इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हुए थे। 

वायरल एक मिनट 52 सेकंड के वीडियो को आतंकी के बाडी कैमरे से शूट किया गया था जिससे यह पता चलता था कि आतंकियों ने एक दम नजदीक से जवानों पर गोलियां चलायीं।

वीडियो में एक हमलावर फायरिंग करता भी दिखता था और दूसरे आतंकी को कश्मीरी भाषा में कवर फायर देने के लिए कहता था। इससे यह पता चल रहा था कि हमलावर कश्मीरी थे। दोनों जवानों को आतंकियों ने एकदम नजदीक से गोली मारी और फरार हो गए। वीडियो में जो हथियार दिखाए गए वह अक्सर जैश आतंकियों द्वारा प्रयोग में लाए जाते हैं।

16 महीनों में यह तीसरा अवसर था जबकि आतंकियों ने सेना के जवानों पर इतने करीब से हमला कर उनकी हत्या करने के साथ ही बाडी कैमरों का इस्तेमाल कर हमलों की रिकार्डिंग भी की थी। इससे पहले 20 अगस्त 2020 को भी बारामुल्ला के करीरी में हुए ऐसे ही हमले की रिकार्डिंग वायरल की गई थी। तब 17 अगस्त 2020 को किए गए हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे।

आतंकियों की इस कवायद के बाद अधिकारियों ने माना है कि कश्मीर में आतंकी अब हाईटेक हो गए हैं। वे कहते थे कि सुरक्षाबलों पर हमलों के दौरान वे बॉडी कैमरों का इस्तेमाल कर हमलों की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं ताकि बाद में वे इन वीडियो को नए रंगरूटों को दिखा कर उनमें जोश भर सकें तथा अन्य युवकों को आतंकवाद की ओर आकर्षित कर सकें। साथ ही लोगों को दहशतजदा कर सकें।

आतंकी संगठनों द्वारा कार्रवाई को अंजाम देते समय हमले की रिकॉर्डिंग के लिए आतंकियों को बॉडी कैमरे दिए गए हैं। इसका खुलासा टीआरएफ द्वारा 20 अगस्त 2020 को जारी किए गए एक वीडियो के दौरान किया गया था। तब उन्होंने करीरी बारामुल्ला में किए गए हमले के कुछ फोटो जारी किए थे। उसमें लिखा गया था कि जल्द हमले की वीडियो भी जारी की जाएगी। 

सूत्रों की मानें तो अब जैश, लश्कर और अल बदर के आतंकी मिलकर काम कर रहे हैं और सभी को बाडी कैमरे दिये गए हैं जिससे वह हमले की रिकार्डिंग कर सकें।

पुलिस ने करीरी व ताजा वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह आतंकवाद को बढ़ावा देने का प्रयास है। हम कभी भी आतंकियों को हीरो नहीं बनने देंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाArmyPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया