लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः CRPF कैंप पर आतंकी हमला, पाक सेना ने भी बरसाए LoC पर गोले 

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 1, 2019 16:50 IST

दक्षिण कश्मीर के पुलावामा जिले में त्राल के मडूरा गांव में सीआरपीएफ की 180 बटालियन का कैंप है। रात करीब 12.10 मिनट पर आतंकियों ने कैंप पर हमला कर दिया। हमले में किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीआरपीएफ ने रात को ही क्षेत्र को घेर लिया था। 

Open in App

जम्मू एवं कश्मीर में आतंकियों ने त्राल क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि को सीआरपीएफ कैंप पर फायरिंग की। त्राल के मडूरा गांव में स्थित कैंप में जवानों को क्षति पहुंचाने के लिए आतंकियों के रात के अंधेरे में कैंप पर यूबीजीएल ग्रेड दागे और गोलियां भी चलाई। सतर्क जवानों ने बिना पल गवाएं जिस ओर से आतंकी गोलियां बरसा रहे थे, उस पर जवाबी कार्रवाई की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी फरार हो गए।

दक्षिण कश्मीर के पुलावामा जिले में त्राल के मडूरा गांव में सीआरपीएफ की 180 बटालियन का कैंप है। रात करीब 12.10 मिनट पर आतंकियों ने कैंप पर हमला कर दिया। हमले में किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीआरपीएफ ने रात को ही क्षेत्र को घेर लिया था। 

सेना व स्थानीय पुलिस की मदद से क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। तीन महीनों के दौरान में त्राल में सुरक्षाबलों के कैंप पर यह छठा हमला है। इससे पहले तीन सेना कैंप और दो सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला कर चुके हैं। यह हमले मडूरा के अलावा बटगुंड, पंजू, बजवानी क्षेत्र किए गए थे।

इस बीच पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के खरी करमारा इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जानकारी के अनुसार सीमा पर स्थित खरी करमारा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की है ।

जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले में स्थित एलओसी पर पाकिस्तान सैनिकों ने आज एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की। अधिकारी ने बताया कि सीमा पर स्थित खरी करमारा क्षेत्र में सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की और यह करीब एक घंटे तक जारी रही।

एलओसी पर तैनात भारतीय जवान भी गोलाबारी का जवाब दे रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि संघर्ष विराम उल्लंघन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एलओसी पर पिछले सप्ताह 27-29 नवंबर के बीच पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और राजौरी जिले के कई सेक्टरों में गोलाबारी की थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकीपाकिस्तानसीजफायर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह