लाइव न्यूज़ :

सोपोर आतंकी हमले में जख्‍मी एक और पार्षद ने दम तोड़ा, अब तक तीन की गई जान, नौ संदिग्‍ध हिरासत में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 30, 2021 12:40 IST

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सोमवार को आतंकी हमला हुआ था। सुरक्षाबलों ने इस मामले में 9 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोपोर में सोमवार को हुए आतंकी हमले में अब तक कुल तीन पार्षदों की मौतकाउंसलर शम्स-उद-दीन पीर ने मंगलवार सुबह अस्पताल में तोड़ा दमआइजीपी कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक हमले में शामिल दो आतंकियों की पहचान हो गई है

जम्‍मू: सोपोर में सोमवार को नवनिर्वाचित पार्षदों पर हुए हमले में एक और काउंसलर ने दम तोड़ दिया है। इसी के साथ मरने वालों की संख्‍या तीन हो गई है। सुरक्षाबलों ने इस मामले में शोपियां से 9 संदिग्‍धों को पकड़ा है।

सोपोर आतंकी हमले में घायल काउंसलर शम्स-उद-दीन पीर ने मंगलवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हुआ है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा का हिट स्क्वाड कहे जाने वाले आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है।

हमले में शामिल आतंकियों की हुई पहचान

शोपियां में पुलिस ने नौ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक इन सभी को शोपियां के जैनापोर से हिरासत में लिया गया है। इन सभी की गतिविधि पुलिस को संदिग्ध लगी जिसके बाद यह कदम उठाया गया।  आइजीपी कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक हमले में शामिल दो आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमें एक स्थानीय जबकि दूसरा पाकिस्तानी है। दोनों आतंकियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा।

यह हमला सोमवार की दोपहर 12:45 बजे के करीब हुआ था। पुलिस प्रशासन ने हमले के दौरान मौके पर मौजूद रहे चार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं