लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सोपोर एनकाउंटर में दो और आतंकी ढेर, मारे गए अबतक सवा सौ आतंकवादी, इलाके में इंटरनेट सेवा बंद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 25, 2020 09:12 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह हाल ही में मीडिया को जानकारी दी थी कि पाकिस्तान अपने सैनिकों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की आड़ में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को भेजने की कोशिश कर रहा है। दिलबाग सिंह ने कहा था, 'पाकिस्तान कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के और आतंकवादियों को भेजने के प्रयास कर रहा है।'

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर: पुलिस के मुताबिक 52 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ CRPF ने एक साथ दो इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इलाके में मोबाइल तथा इंटरनेट सेवाओं को स्‍थगित कर दिया गया था। इससे पहले 23 जून को पुलवामा के बांदजू इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था

जम्‍मू: सोपोर में सेना और ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही कश्‍मीर में इस साल अभी तक सवा सौ आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। पुलिस और सुरक्षा बल ने गुरुवार (25 जून) सुबह इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया तो आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि सेना की 22-आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। यह मुठभेड़ सोपोर के हर्दशिवा इलाके में हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी भी 2 से तीन आतंकियों के छिपे होने की शंका है। 

इलाके में इंटरनेट सर्विस बंद

इलाके में मोबाइल तथा इंटरनेट सेवाओं को स्‍थगित कर दिया गया था। पत्‍थरबाजों को मुठभेड़स्‍थल तक पहुंचने से रोकने की खातिर अतिरिक्‍त पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया था।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

आतंकियों के सफाए से सीमा पार बैठे आतंकी सरगना बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाए जाने की साजिश रची जा रही है। घाटी में खात्मे की कगार पर पहुंच चुके आतंकी संगठन आईईडी हमले करने की फिराक में हैं।

आईईडी विस्फोट के मिले थे इनपुट

इस बात की जानकारी दो ही दिन पहले बडगाम में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि इनपुट मिला है कि आतंकी संगठन सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जवान पूरी तरह से सतर्क हैं। 

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह (फाइल फोटो)

दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में है। वह इन आतंकियों को नौशेरा, राजोरी, पुंछ, कुपवाड़ा और केरन सेक्टर से घुसपैठ कराना चाहता है। लेकिन हमारे जवान सतर्क हैं। सुरक्षाबलों के बीच बेहतरीन समन्वय है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया