लाइव न्यूज़ :

शोपियां में फिर दिखे आतंकी, श्रीनगर में टीआरएफ के 9 आतंकियों के घुसने की खबर के बाद तलाशी शुरू

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 17, 2021 18:00 IST

पुलिस ने बताया कि कश्मीर के सर्वाधिक वांछित आतंकवादी विलायत हुसैन लोन उर्फ सज्जाद अफगानी को सोमवार को गोलीबारी में मार गिराया था।

Open in App
ठळक मुद्देलश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जहांगीर अहमद वानी को रविवार को हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया था।अफगानी को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों की तारीफ की।सूचना पर बुधवार को एक बार फिर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

जम्मूः शोपियां के उस रावलपोरा इलाके में फिर से आतंकी दिखने के बाद व्यापक तलाशी अभियान छेड़ा गया है जहां 72 घटों की मशक्कत के बाद जैश के खतरनाक आतंकी सज्जाद अफगानी को दो दिन पहले मार गिराया गया था। इसके साथ ही श्रीनगर में भी टीआरएफ के नौ आतंकियों के घुस आने की खबरों के बाद तलाशी तेज की गई है।

सुरक्षाबलों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के रावलपोरा शोपियां में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर बुधवार को एक बार फिर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। रावलपोरा में ही गत शनिवार से सोमवार शाम तक चली मुठभेेड़ में सज्जाद अफगानी समेत दो आतंकी मारे गए थे। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने गांव की घेराबंदी दोपहर सवा बारह बजे के करीब की और उसके बाद उन्होंने घर घर तलाशी शुरु की। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं। इससे पूर्व आज सुबह सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के अजस बांडीपोरा में भी एक तलाशी अभियान चलाया था।

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां के रावलपोरा में गत शनिवार से लेकर सोमवार तीन दिन हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर विलायत लोन उर्फ सज्जाद अफगानी ढेर कर दिया गया था। करीब 72 घंटों से भी अधिक समय तक चली इस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। इस बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) कमाडर अब्बास शेख समेत करीब नौ आतंकियों घुसने की सूचना है।

इस सिलसिले में पुलिस ने बीते सप्ताह से ही अलर्ट जारी कर सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया हुआ है। इन आतंकियों के पोस्टर भी जारी किए गए हैं। मंगलवार की दोपहर को पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने लाल चौक के साथ सटे कोर्ट रोड, मैसूमा और हब्बाकदल में अचानक घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने इस दौरान कई लोगों की तलाशी ली। उनके पहचानपत्रों की जाच की। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई, लेकिन आतंकियों का पता नहीं चला।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी संगठन श्रीनगर शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। वह श्रीनगर में कोई बड़ा हमला कर यहा सुधरते हालात में खलल डालने का मौका खोज रहे हैं। आतंकियों के मंसूबों को नाकाम बनाने और उन्हें पकड़ने के लिए ही पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। आतंकियों के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे