लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्‍मीरः शोपियां जिले में जवानों पर पथराव मामले में बढ़ा तनाव, रेलवे सेवाएं रोकी

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 28, 2018 10:26 IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के गानोपोरा गांव में शनिवार को सेना के काफिले पर भीड़ के हमले के बाद सेना की गोलीबारी में दो युवा प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि आठ अन्य प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे। 

Open in App

जम्‍मू-कश्‍मीर में शनिवार (27 जनवरी) को शोपियां जिले में तनाव फैल गया था, जिसके बाद रविवार (28 जनवरी) को श्रीनगर प्रशासन ने अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इस मामले पर जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से बात की। सीतारमण ने मुफ्ती को आश्वासन दिया कि वह इस घटना के संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट मांगेंगी।

युवा प्रदर्शनकारियों की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने घटना के मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) भी दर्ज कर ली है। सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और मुहम्मद यासीन मलिक की अगुवाई वाले संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने सेना की गोलीबारी में युवाओं की मौत के मामले में रविवार को घाटी में प्रदर्शन का आह्वान किया है।

जिला मजिस्ट्रेट श्रीनगर ने खानयार, रैनावाड़ी, नौहट्टा और एमआरगंज पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में प्रतिबंध लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि श्रीनगर के कुछ क्षेत्रों में आंशिक प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। एहतियात के तौर पर बारामूला और बनिहाल के बीच रेल सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

शोपियां जिले के गानोपोरा गांव में शनिवार को सेना के काफिले पर भीड़ के हमले के बाद सेना की गोलीबारी में दो युवा प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि आठ अन्य प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे। 

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना था कि शोपियां जिले के गनोवपुरा गांव से गुजर रहे सेना के काफिले पर पथराव हुआ। सुरक्षा बलों ने इन प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर बसीर अहमद खान ने बताया था कि शोपियां के डिप्टी कमिश्नर को इस मामले की जांच के लिए 20 दिन का समय दिया गया है। (इनपुट-आईएएनएस)

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया