लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में हिजबुल कमांडर जुबैर अहमद सहित तीन आतंकी ढेर, जिले में इस महीने 17 मारे गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 16, 2020 11:33 IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में ये मुठभेड़ सुबह शुरू हुई। इन तीन आतंकियों के मारे जाने के साथ ही शोपियां में अब तक इस महीने में 17 आतंकी मारे जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर: शोपिया में हिजबुल जिला कमांडर सहित तीन आतंकी मारे गएइस साल अब तक मारे जा चुके हैं 109 आतंकी, मंगलवार सुबह 5 बजे शुरू हुई थी मुठभेड़

जम्मू: सुरक्षाबलों ने शोपियां में और तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। तीनों हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी थे और इनमें एक जिला कमांडर भी शामिल था। इसी के साथ ही सिर्फ शोपियां में इस महीने में मारे गए आतंकियों की संख्या 17 हो गई है। जबकि इस साल अभी तक 109 आतंकी मारे जा चुके हैं।

शोपियां में आज सुबह हुई मुठभेड़ तुर्कवंगम इलाके में हुई। मारे गए आतंकियों की पहचान हिज्बुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर जुबैर अहमद, कमरान मन्हास तथा मुनीर उल इस्लाम के तौर पर की गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार शोपियां जिले में खुफिया सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया था। यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह 5 बजे उस वक्त शुरू हुई जब छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ को सेना सीआईपीएफ और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ज्वाइंट टीम ने अंजाम दिया। 

सुबह करीब 6.30 बजे फायरिंग रुकने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद तीन आतंकियों के शव मिले। आतंकियों के पास से दो एके-47 और इंसास राइफल भी बरामद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इस महीने कश्मीर में कुल 23 आतंकी मारे गए हैं और सबसे ज्यादा आतंकी शोपियां में ही मारे गए हैं। 

रिकॉर्ड के अनुसार, शोपियां में इस महीने 17 आतंकी मारे गए हैं। हालांकि कश्मीर में इस साल अभी तक 109 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। मारे गए आतंकियों में सबसे अधिक हिजबुल मुजाहिदीन के लोकल आतंकी ही हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों