लाइव न्यूज़ :

जम्मू और कश्मीर: 31 साल बाद खुला शीतल नाथ मंदिर, मुस्लिम लेकर आए पूजा की सामग्री

By विनीत कुमार | Updated: February 17, 2021 13:16 IST

कश्मीर का प्रसिद्ध शीतल नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। ये मंदिर पिछले 31 सालों से बंद था। आतंकवाद के कारण मंदिर कई सालों से बंद पड़ा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देबसंत पंचमी के दिन एक बार फिर खुला कश्मीर का शीतल नाथ मंदिर शीतल नाथ मंदिर पिछले तीन दशक से बंद पड़ा था, घाटी में फैले आतंकवाद का असरमंदिर खुलने के मौके पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, मुस्लिम समाज के लोगों ने की मंदिर खोलने में मदद

कश्मीर का शीतल नाथ मंदिर एक बार फिर खुल गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार ये मंदिर करीब 31 साल बाद मंगलवार को बसंत पंचमी के मौके पर खोला गया और पूजा-पाठ भी हुए। घाटी में फैले आतंकवाद और हिंदू विरोधी माहौल बनने के बाद से ये मंदिर पिछले तीन दशक से बंद पड़ा था।

शीतल नाथ मंदिर श्रीनगर के हब्बा कडाल एरिया में है। मंदिर खुलने के मौके पर यहां विशेष पूजा-अर्चना भी 16 फरवरी को की गई। इस पहल के लिए स्थानीय लोगों मे मुस्लिम समाज के लोगों को भी धन्यवाद दिया।

एक श्रद्धालु के अनुसार. 'शीतल नाथ मंदिर 31 साल बाद फिर खुला है। पहले यहां लोग बड़ी संख्या में आते थे लेकिन आतंकवाद के कारण इसे बंद करना पड़ा। मंदिर के करीब रहने वाला हिंदुओं ने भी घर छोड़ दिया था। अब इसे खोलने में स्थानीय मुस्लिम समाज ने हमारी मदद की है।'

Shital Nath Temple: मुस्लिम लेकर आए पूजा की सामग्री

शीतल नाथ मंदिर में पूजा के आयोजकों में से एक रविंदर राजदान ने बताया, 'हमारे मुस्लिम भाई और बह पूजा की सामग्री लेकर आए। हम यहां हर साल पूजा करते थे। बाबा शीतल नाथ भैरव की जयंती बसंत पंचमी को पड़ती है। इसलिए हम इस दिन यहां विशेष पूजा करते हैं।' 

इस मौके पर श्रीनगर के मेयर जुनैद अजीम मट्टू भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर मंदिर को और बेहतर करने की बात कही और दूसरे मुद्दों को भी सुना।

बता दें कि 1990 के दशक में भय के बीच बड़ी संख्या में घाटी से कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ। इसके बाद कई मंदिरों में ताले लग गए थे। अब इन्हें एक बार फिर खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे