लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकियों के सात OGW गिरफ्तार, पोस्टर लगाकर धमका रहे थे स्थानीय लोगों को

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 7, 2019 17:46 IST

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी और उनके ओजीडब्ल्यू कश्मीर में लगातार सुधर रहे हालात से बौखलाए हुए हैं और अब वे लोगों को धमका रहे हैं ताकि कश्मीर कहीं पर भी दुकानें अन्य व्यापारिक संस्थान न खुलें।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दो दिन की कार्रवाई में कश्मीर में 7 ओजीडब्ल्यू गिरफ्तारपुलिस कर रही है कड़ी पूछताछ, आतंकियों के ओवरग्राउंड वर्करों को कहा जाता है ओजीडब्ल्यू

कश्मीर में शांति स्थापित करने में बाधा उत्पन कर रहे आतंकवादियों और उनके ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के बाद आज गुरुवार को सोपोर में भी लोगों को पोस्टर लगाकर धमका रहे आतंकियों के कुल 4 ओजीडब्ल्यू वर्करों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने तीन ओजीडब्ल्यू को हिरासत में लिया था। 

पकड़े गए चार ओजीडब्ल्यू के पास से पुलिस को बड़ी मात्रा में पोस्टर और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। आज पकड़े गए ओजीडब्ल्यू की पहचान रमीज अहमद मल्ला, रियाज खालिक पार्रे, वसीम मंज़ूर गाज़ी और इखलाक इम्तेयाज शेख के रूप में हुई है। 

गौरतलब है कि आतंकवादी और उनके ओजीडब्ल्यू कश्मीर में लगातार सुधर रहे हालात से बौखलाए हुए हैं और अब वे लोगों को धमका रहे हैं ताकि कश्मीर कहीं पर भी दुकानें अन्य व्यापारिक संस्थान न खुलें और एक संदेश जाए कि कश्मीर में हालात अभी सामान्य नहीं है। पिछले कुछ दिनों से आतंकवादी कइ जगहों पर धमकी भरे पोस्टर लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं।

अब पुलिस ने शांति स्थापित करने में बाधा बन रहे इन आतंकियों पर नकेल कसना शुरू कर दी है। दो दिनों में ही सात ओजीडब्ल्यू को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी कश्मीर में अशांति फैलाने और हालात को खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों ने वहीं किसी भी बड़े आतंकी हमले की साजिश को विफल बनाने के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आतंकवादी पोस्टरों की आड़ में कहीं पर भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने पकड़े गए सातों ओजीडब्ल्यू से पूछताछ तेज कर दी है।

बुधवार को पुलिस ने अवंतीपोरा के साथ सटे इलाकों में जबरन बंद लागू कराने के लिए आतंकियों की ओर से जारी धमकी भरे पोस्टर दीवारों पर लगाने वाले तीन ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से भी आतंकी संगठनों के लेटर हेड, पोस्टर व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया