लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः अलगाववादियों ने सोमवार को बुलाई हड़ताल, श्रीनगर और पुलवामा में पाबंदियां लागू

By भाषा | Updated: December 16, 2018 12:48 IST

पुलवामा जिले के सिर्नू गांव में शनिवार को एक मुठभेड़ स्थल के समीप सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर गोलियां चला दी थीं जिसमें सात नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे।

Open in App

श्रीनगर, 16 दिसंबरः जम्मू कश्मीर के पुलवामा और श्रीनगर जिलों के कुछ हिस्सों में एहतियाती कदम के तौर पर रविवार को पाबंदियां लागू की गई। शनिवार को एक मुठभेड़ के दौरान सात नागरिकों की मौत के खिलाफ अलगावादियों की हड़ताल के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले और श्रीनगर के छह पुलिस थाने के तहत आने वाले इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत पाबंदियां लागू की गई हैं।

उन्होंने बताया कि शहर के नौहट्टा, खानयार, रैनावारी, सफाकदाल, एम आर गंज और मैसुमा पुलिस थाना क्षेत्रों में पाबंदियां लगाई गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियातन प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) के बैनर तले अलगाववादियों ने नागरिकों की हत्या के खिलाफ रविवार को पूरे कश्मीर में हड़ताल का आह्वान किया। जेआरएल में शामिल सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मोहम्मद यासीन मलिक ने लोगों से सोमवार को यहां बादामीबाग में सेना की चिनार कोर के मुख्यालय की ओर मार्च करने के लिए कहा।

पुलवामा जिले के सिर्नू गांव में शनिवार को एक मुठभेड़ स्थल के समीप सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर गोलियां चला दी थीं जिसमें सात नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी भी मारे गए थे जबकि एक जवान शहीद हो गया था और दो अन्य घायल हुए थे।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि शहर में हड़ताल के कारण दुकान, पेट्रोल पम्प और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में कुछ निजी कारें, कैब और ऑटो रिक्शा चल रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि साप्ताहिक बाजार भी बंद है। घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों से भी ऐसी ही खबरें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कानून एवं व्यवस्था की किसी भी समस्या से बचने के लिए संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। श्रीनगर समेत घाटी के ज्यादातर हिस्सों में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट अब भी बंद है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया