लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में बीजेपी नेता और सरपंच सज्जाद अहमद को आतंकियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 6, 2020 10:17 IST

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की पहली वर्षगांठ पर आतंकी एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। पिछले दो से तीन दिनों में आतंकियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इसी हफ्ते कुलगाम के एक अन्य सरपंच पर भी आतंकियों ने हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम में सरपंच सज्जाद अहमद खांडेय को उनके ही घर के बाहर आतंकियों ने मारी गोलीअस्पताल में सज्जाद अहमद की मौत, पिछले दो-तीन दिनों में गोलीबारी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं आतंकी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के वेसु में एक सरपंच की आतंकियों ने गुरुवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने सरपंच सज्जाद अहमद खांडेय को उनके ही घर के बाहर गोली मारी। इसके बाद उन्हें एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल इस पूरे मामले में और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। सज्जाद अहमद बीजेपी से जुड़े थे।

अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ 5 अगस्त को पूरी हुई है। माना जा रहा है कि इसके खिलाफ आतंकी सक्रिय हैं। इससे पहले मंगलवार को भी आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर में दो हमले किए। कुलगाम में एक सरपंच को गोली मारकर घायल कर दिया गया, जबकि ग्रेनेड हमले में तीन जवान घायल हो गए।

कुलगाम जिले के मीरबाजार के अखरान इलाके में पंच पीर आरिफ अहमद शाह पर आतंकियों ने हमला किया था। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया। 

वहीं, शोपियां जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलाबारी की। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने बुधवार सुबह शोपियां जिले में सांगलू पुल पर कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है और आतंकवादी गोलीबारी करके भाग गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया