J&K: पाक तीन दिनों से कर रहा है फायरिंग, आम नागरिक और जवानों सहित 9 की मौत, लोगों ने छोड़ा घर

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 20, 2018 19:30 IST2018-01-20T19:20:11+5:302018-01-20T19:30:53+5:30

भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत के वीर जवानों पर भरोसा रखिए। इससे अधिक मैं कुछ नहीं कहना चाहता।

jammu & kashmir rs pura akhnoor sectors pakistan unprovoked firing 9 people dead live update news | J&K: पाक तीन दिनों से कर रहा है फायरिंग, आम नागरिक और जवानों सहित 9 की मौत, लोगों ने छोड़ा घर

J&K: पाक तीन दिनों से कर रहा है फायरिंग, आम नागरिक और जवानों सहित 9 की मौत, लोगों ने छोड़ा घर

Highlightsपाकिस्तानी रेंजर्स ने गांवों को निशाना बनाते हुए पूरी रात गोलाबारी की है। इलाके के लोग दहशत में पने घर में ताला लगाकर चले गए हैं। बीएसएफ के जवान पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं।

पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन शनिवार (20 जनवरी) को जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पर पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें सेना के एक जवान सहित तीन लोग मारे गए तथा छह अन्य घायल हो गए हैं। पाकिस्तानी सेना जम्मू संभाग के कठुआ जिले और आरएस पूरा सेक्टर में  फायरिंग कर रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि तीन दिनों में हुए संघर्षविराम उल्लंघन में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 

भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भी इसपर बयान आ गया है। उन्होंने कहा, "भारत के वीर जवानों पर भरोसा रखिए। इससे अधिक मैं कुछ नहीं कहना चाहता।" वे पहले भी कह चुके हैं कि अगर बिना वजह सेना को उकसाया जाएगा तो एक के बदले 10 गोलियां पाकिस्तान को मिलेंगी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की तरफ से लगातार तीसरे दिन सीमा पर गोलीबारी, एक नागरिक की मौत, एक जवान घायल

पूरे आईबी पर पाक की ओर से गोलीबारी की जा रही है। बीएसएफ की 40 चौकियों को पाकिस्तान की ओर से निशाना बनाकर फायरिंग की गई। शुक्रवार को सुंदरबनी एलओसी पर फायरिंग हुई थी। छोटे हथियारों से लेकर मोर्टार तक से फायरिंग हो रही है। यहां के हालात काफी खराब है। यहां लोग अपने घर में ताला लगाकर चले गए हैं। पाकिस्तानी रेंजर्स ने गांवों को निशाना बनाते हुए पूरी रात गोलाबारी की है। लेकिन बीएसएफ के जवान पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं।

बतादें कि शुक्रवार को पाक फायरिंग में एक बीएसएफ का और एक सेना का जवान शहीद हो गया था। बीएसएफ के जवान जसपाल सिंह और सेना के जवान सैम अब्राहम शहीद हो गए हैं।  साथ में पाक गोलीबारी में जम्मू इलाके में दो लोगों की मौत और 24 घायल हो गए हैं। 

Web Title: jammu & kashmir rs pura akhnoor sectors pakistan unprovoked firing 9 people dead live update news

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे