लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पुलिस का ऐलान, हिज्बुल के तीन आतंकवादियों को पकड़वाने वाले को दिया जाएगा 30 लाख रुपये का इनाम

By भाषा | Updated: October 24, 2019 05:54 IST

जम्मू-कश्मीर: डोडा पुलिस ने हिज्बुल के दो कथित आतंकवादियों को पकड़वाने के लिये 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। किश्तवाड़ पुलिस ने इस पहाड़ी जिले में अमीन के खिलाफ "वांछित- जिंदा या मुर्दा" लिखे पोस्टर लगा रखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमीन उर्फ "जहांगीर सरूरी" समेत हिज्बुल के आतंकवादियों को पकड़वाने के लिये जानकारी देने वाले को तीस लाख रुपये का इनाम देने का बुधवार को ऐलान किया।इनमें अमीन के सहयोगी रियाज अहमद उर्फ "हजारी" और मुदस्सिर हसन भी शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमीन उर्फ "जहांगीर सरूरी" समेत हिज्बुल के आतंकवादियों को पकड़वाने के लिये जानकारी देने वाले को तीस लाख रुपये का इनाम देने का बुधवार को ऐलान किया। इनमें अमीन के सहयोगी रियाज अहमद उर्फ "हजारी" और मुदस्सिर हसन भी शामिल हैं। अमीन को चेनाब घाटी क्षेत्र में आतंकवाद को फिर से पनपाने का सरगना माना जाता है और फिलहाल वह किश्तवाड़ में सक्रिय है।

इससे पहले मंगलवार को डोडा पुलिस ने हिज्बुल के दो कथित आतंकवादियों को पकड़वाने के लिये 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। किश्तवाड़ पुलिस ने इस पहाड़ी जिले में अमीन के खिलाफ "वांछित- जिंदा या मुर्दा" लिखे पोस्टर लगा रखे हैं।

किश्तवाड़ में पिछले साल नवंबर से भाजपा नेता और आरएसएस पदाधिकारी की हत्या समेत सिलसिलेवार आतंकी हमले हो चुके हैं। सुरक्षा बलों ने 28 सितंबर को जिले में सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की थी, जब उन्होंने नजदीकी रामबन जिले में एक मुठभेड़ में ओसामा बिन जावेद सहित आतंकवादियों को ढेर किया था।

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमीत सिंह ने कहा कि तीनों आतंकवादी पहाड़ी जिले में सक्रिय हैं और उनकी तस्वीरों के साथ पोस्टर लगाए गए हैं ताकि लोग उन्हें पहचान सकें। अधिकरी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि लोग सहयोग करेंगे और उन्हें पकड़वाने या मारने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।" 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं