लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः 200 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी मेटाडोर, 20 लोगों की मौत

By सुरेश डुग्गर | Updated: October 7, 2018 02:09 IST

बनिहाल से यात्रियों को लेकर रामबन की तरफ आ रही थी। रास्ते में केला मोड़ इलाके में चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और यात्रियों से भरी मेटाडोर सड़क से करीब 200 फीट से ज्यादा गहरी खाई में गिर गई।

Open in App

श्रीनगर, 7 अक्टूबरः रामबन जिले में शनिवार को एक बड़ा मेटाडोर हादसा हो गया।। इस हादसे में अभी तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि चालक सहित घायलों को खाई से निकाल कर रामबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य का संचालन करवा रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन ने गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर कमांड अस्पताल पहुंचाने के लिए वायु सेना की मदद मांगी है।

पीसीआर रामबन के मुताबिक मेटाडोर नंबर जेके19-1593 शनिवार को बनिहाल से यात्रियों को लेकर रामबन की तरफ आ रही थी। रास्ते में केला मोड़ इलाके में चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और यात्रियों से भरी मेटाडोर सड़क से करीब 200 फीट से ज्यादा गहरी खाई में गिर गई।

हादसे के फौरन बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सुचित किया और राहत और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ सेना और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। क्यूआरटी और रेड क्रास सहित सभी ने  मिल कर राहत और बचाव कार्य शुरु किया। समाचार लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी था। चालक समेत गंभीर रूप से घायल लोगों को खाई में से निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन में भर्ती कराया गया है। वहीं मृत लोगों के शव भी खाई से निकाले जा चुके थे। मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि हादसे के समय मेटाडोर में क्षमता से कई अधिक यात्री होने की बात कही जा रही है।

वहीं डीसी रामबन ने गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर कमांड अस्पताल पहुंचाने के लिए वायु सेना की मदद मांगी है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और डिव कॉम जम्मू राहत बचाव कार्य की खुद निगरानी कर रही हैं। वहीं सरकार ने मृतकों के लिए पांच लाख और घायलों के लिए पचास हजार की आर्थिक सहायता मंजूर की है।

केला मोड़ हादसे के बाद से शुरु हुआ राहत व बचाव कार्य अभी भी चल रहा है। अभी तक 20 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस हादसे में घायलों को भी निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। जिसमें से गंभीर रूप से घायलों को  एयरलिफ्ट कर कमांड अस्पताल ऊधमपुर पहुंचाने के लिए वायु सेना की मदद मांगी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं