लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस पास आते ही सीमा पर ड्रोन-ड्रोन खेलने लगा पाकिस्तान, कई इलाकों में आतंकी घुसपैठ की अफवाहों के बाद तलाशी अभियान शुरू

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 12, 2022 15:50 IST

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सब सेक्टर रामगढ़ के अग्रिम कौलपुर बसंतर क्षेत्र में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ जवानों का थ्री-टीयर सर्च ऑपरेशन चलाया। कल सुबह दस बजे शुरू हुआ सर्च आप्रेशन आज भी जारी रहा, क्योंकि क्षेत्र में आतंकी घुसपैठ की अफवाह भी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देकई इलाकों में आतंकी घुसपैठ की अफवाहों के बाद तलाशी अभियान भी छेड़े गए हैं।कानाचक इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के अलावा अन्य एजेंसियों को लगाया गया।

जम्मू:गणतंत्र दिवस के पास आते ही पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमांत इलाकों में ड्रोन-ड्रोन खेलना आरंभ कर दिया है। दो दिनों में दो जगह ड्रोन देखे जाने की खबरों के बाद तलाशी अभियान चलाए तो गए, पर हाथ कुछ नहीं आया था। हालांकि. कई इलाकों में आतंकी घुसपैठ की अफवाहों के बाद तलाशी अभियान भी छेड़े गए हैं।

आज भी जम्मू जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन दिखाई दिया। इसकी सूचना के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू किया गया। कानाचक इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के अलावा अन्य एजेंसियों को लगाया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इलाके में सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इससे पहले भी कई बार इलाके में ड्रोन दिखने की घटनाएं हो चुकी हैं।

कल भी इस इलाके में ड्रोन की गतिविधि देखे जाने के बाद देर रात को जम्मू कश्मीर पुलिस ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवानों के साथ मिलकर इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। देर रात तक वहां कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। 

पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में गड़बड़ी फैलाए जाने के लिए अक्सर ड्रोन से हथियार या मादक पदार्थ सीमा के इस बार भेजे जाते हैं। रात 10 बजे के करीब बॉर्डर पुलिस पोस्ट साधवा के गांव के लोगों ने आसमान में रोशनी भी देखी, जो ड्रोन से निकलती है। लोगों की सूचना पर बार्डर पुलिस पोस्ट साधवा के अलावा पौणी चक्क पुलिस चौकी से एक टीम को देर रात को इलाके में भेजा गया।

इस बीच गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सब सेक्टर रामगढ़ के अग्रिम कौलपुर बसंतर क्षेत्र में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ जवानों का थ्री-टीयर सर्च ऑपरेशन चलाया। कल सुबह दस बजे शुरू हुआ सर्च आप्रेशन आज भी जारी रहा, क्योंकि क्षेत्र में आतंकी घुसपैठ की अफवाह भी थी। 

इस सर्च आप्रेशन में सेना की द्वित्तीय असम राइफल्स जवानों, सीआरपीएफ 38 बटालियन जवानों ने भी सर्च ऑपरेशन का हिस्सा बनकर पूरे अग्रिम क्षेत्र की जांच की। हालांकि इस दौरान कुछ मिला नहीं।

सर्च ऑपरेशन के नेतृत्व अधिकारी एसओजी विंग डीएसपी गारू राम ने बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस पर किसी किस्म की आतंकी साजिश को देखते हुए इस तरह के सर्च आप्रेशन चलाए गए। 

उन्होंने कहा कि हर छोटे अंतराल के बाद इस तरह के लांग रेंज पेट्रोलिंग के तहत सरहद के साथ लगते वीरान क्षेत्रों जंगलों व झाड़ियों में सर्च ऑपरेशन भी चलाए जाते हैं। इससे सरहद की सुरक्षा मजबूत बनी रहती है और आतंकी साजिशों को समय पर नाकाम बनाने में कामयाबी मिल सकती है। 

इस लांग रेंज पेट्रोलिंग मिश्न को कामयाब बनाने के लिए अग्रिम क्षेत्रों की जांच कर रही सर्च टीमों ने अपने उन उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जिनकी मदद से जमीन व बसंतर की रेत के नीचे दबी विस्फोटक व मादक पदार्थ सामग्री की जांच की जा सकती है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगणतंत्र दिवसआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह