लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला के आरोप पर राम माधव का पलटवार, कहा- इंसान को अपना इतिहास नहीं भूलना चाहिए

By भारती द्विवेदी | Updated: June 21, 2018 14:45 IST

हार्स ट्रेडिंग के आरोप पर बात करते हुए राम माधव ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को निशाने पर लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जून: जम्मू-कश्मीर में पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन टूटने के बाद राज्य में राज्यपाल शासन लग चुका है। गठबंधन टूटने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों को तोड़कर नंबर जुटाने की कोशिश कर सकती है। उमर अब्दुल्ला के इस बयान पर भाजपा के महासचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी राम माधव ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है। उन्होंने कहा है- 'उमर अब्दुल्ला क्यों डर रहे हैं? मुझे विश्वास है कि उनके पार्टी के लोग उनके साथ ईमानदार हैं। हमारी तरफ से हार्स ट्रेडिंग को लेकर कोई सवाल नहीं है। हमने देखा है कि उनकी पार्टी ने किस तरह जम्मू-कश्मीर में हार्स ट्रेडिंग किया है। किसी भी इंसान को इतिहास नहीं भूलना चाहिए।'

भाजपा महासचिव राम माधव ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन टूट पर बात करते हुए कहा- 'पीडीपी से गठबंधन तोड़ने का फैसला किसी चुनावी विचार से नहीं बल्कि राष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के हित में लिया गया है। हमने गठबंधन तोड़ा है, यहां के लोगों को नहीं छोड़ा है। हम लोगों की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे। हमारे पास आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने समेत, जनता के हित में काम करने को लेकर कई योजना है।' 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के साथ मिलकर पहली बार सरकार बनाया था। पिछले चार सालों से चल रही गठबंधन की इस सरकार का 19 जून (मंगलवार) को खत्म हो गया। भाजपा ने घाटी के हालातों का हावाला देते हुए पीडीपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया। जिसके बाद महबूबा मुफ्ती को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल जम्मू-कश्मीर में 6 महीने का राज्यपाल शासन लग चुका है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारओमार अब्दुल्लाहभारतीय जनता पार्टीमेहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं