लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी बीजेपी नेता के घर पर हमला करने वाले तीन आतंकवादी 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 2, 2021 12:28 IST

नौगाम में गुरुवार को बीजेपी नेता अनवर खान के घर पर हमला करने वाले तीन आतंकियों को एक एनकाउंटर में मार गिराया गया है। ये एनकाउंटर शुक्रवार को पुलवामा में हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देनौगाम में भाजपा नेता अनवर खान के घर पर हमला करने वाले आतंकियों में से तीन ढेरबीजेपी नेता के घर पर हुए हमले में एक पुलसकर्मी शहीद हुआ था, गुरुवार को हुआ था हमलाहमले के बाद आतंकी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के काकापोरा के गथ मोहल्ला इलाके में छिपे हुए थे

जम्मू: कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि नौगाम में स्थित भाजपा नेता अनवर खान के घर पर हमला कर उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी रमीज राजा को शहीद करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के चार में से तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। 

हमले को अंजाम देकर ये आतंकी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा के गथ मोहल्ला इलाके में छिपे हुए थे। शुक्रवार सुबह तड़के से जारी मुठभेड़ में एक के बाद एक सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। 

इसी बीच मुठभेड़ को प्रभावित करने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया। इसमें दो नागरिक घायल हुए हैं। घायलों में एक लड़की भी शामिल है।

सुरक्षाबलों को आता देख आतंकियों ने शुरू की फायरिंग

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें आज तड़के ही यह जानकारी मिली कि काकापोरा के गथ मोहल्ला में कुछ आतंकवादी देखे गए हैं। एसओजी, सेना की 50 आरआर और सीआरपीएफ का संयुक्त दल इलाके में पहुंच गया और घेराबंदी शुरू कर दी। 

वहीं आतंकवादियों ने जब सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देखा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने छिपे हुए आतंकवादियों को कई बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने बात न मान गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि ये वही आतंकी थे जिन्होंने गत वीरवार को नौगाम श्रीनगर में भाजपा नेता के घर पर आतंकी हमला किया था। इस बात की उन्हें पक्की जानकारी मिली है। 

पुलिस ने तीनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ स्थल से काफी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

बता दें कि गुरुवार को बुर्का पहनकर महिला के वेश में आए चार आतंकियों ने श्रीनगर के नौगाम में भाजपा नेता अनवर खान के घर का दरवाजा खुलवाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी। 

इस हमले में भाजपा नेता के मकान पर तैनात एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। अन्य सुरक्षाकर्मियों की त्वरित जवाबी कार्रवाई के बाद पर आतंकी भाग निकले। 

इस दौरान वह शहीद पुलिसकर्मी की राइफल भी अपने साथ ले गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन समाप्त होने के बाद शहीद पुलिसकर्मी से छिनी गई राइफल भी बरामद कर ली जाएगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरभारतीय जनता पार्टीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है