लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में जवानों पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया, तीन जख्मी, डीजीपी बोले- बौखलाहट में आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 14, 2021 14:05 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आतंकवादियों द्वारा किये गए एक ग्रेनेड हमले में कम से कम 3 नागरिक घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों ने पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों के एक वाहन की ओर ग्रेनेड फेंका, लेकिन ग्रेनेड सड़क किनारे फट गया।अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जबकि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकियों के ग्रेनेड हमले बढ़ गए हैं।

जम्मूः पुलवामा के मुख्य चौक में गश्त लगा रहे केरिपुब के जवानों पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड निशाने पर न फटकर सुरक्षाबलों से कुछ दूरी पर जाकर फटा, जिसकी चपेट में आने से दो स्थानीय तथा एक प्रवासी नागरिक घायल हो गए।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकी बौखलाए हुए हैं और वे ओवर ग्राउंड वर्करों का सहारा लेकर ऐसे हमले करवा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड हमले के तुरंत बाद हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए।

हालांकि एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश के लिए सर्च आप्रेशन चलाया हुआ है। घायलों की पहचान जितेंद्र कुमार निवासी बिहार और अजहर खुर्शीद निवासी डालीपोरा पुलवामा के रूप में हुई है। तीसरे घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई थी।

गौरतलब है कि बैखलाहट के चलते आतंकी संगठनों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। वह हिट एंड रन के साथ-साथ ग्रेनेड हमलों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं ताकि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया सकें। इतना ही नहीं ऐसी घटनाओं को ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) और नए भर्ती आतंकियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।

ताकि अगर उनमें से कोई मारा या पकड़ा भी जाता है तो आतंकी संगठनों को बड़ा धक्का न लगे। जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह के अनुसार कश्मीर में मौजूदा शांतिपूर्ण माहौल को बरकरार रखने के लिए पुलिस आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने श्रीनगर में बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जो नए माड्यूल सक्रिय हुए हैं वह पुलिस के राडार पर हैं और उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी दिलबाग सिंह के अनुसार श्रीनगर में दर्जन से अधिक ऐसे माड्यूल थे जो पिस्तौल से हत्याओं को अंजाम देते थे, उनका सफाया किया जा चुका है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब जब पुरानी टीम का सफाया होता है तो नई टीम उनकी जगह लेने की कोशिश करती है। दिलबाग सिंह ने कहा कि नई टीम की भी पहचान लगभग हो चुकी है और जल्द इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी का भी मारा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक चिंता का विषय है। पुलिस द्वारा ऐसे लोगों को राडार पर रखा गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनासीआरपीएफपाकिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे