लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: विधायक के आवास से सात एके-47 लेकर भागा SPO, डीजीपी ने रखा 2 लाख का इनाम  

By धीरज पाल | Updated: September 29, 2018 00:32 IST

विधायक की सुरक्षा के लिए तैनात एसपीओ आदिल बशीर अपने ही सहयोगी के 7 एके-47 सहित 9 हथियार लेकर भाग गया है। पुलिस ने इसकी तस्वीर के साथ इसपर ईनाम भी रख दिया है।

Open in App

श्रीनगर, 29 सितंबर: जम्मू कश्मीर के जवाहर नगर में एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) ने विधायक वाची एजाज के आवास से सात एके-47 लेकर सहित 9 हथियार लेकर भाग गया। यह पुलिस विधायक की सुरक्षा के लिए तैनात था। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने इस एसपीओ की तस्वीर जारी कर दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक एसपीओ का नाम आदिल बशीर बताया जा रहा है।  

एएनआई के खबर के मुताबिक विधायक की सुरक्षा के लिए तैनात एसपीओ आदिल बशीर अपने ही सहयोगी के 7 एके-47 सहित 9 हथियार लेकर भाग गया है। पुलिस ने इसकी तस्वीर के साथ इसपर ईनाम भी रख दिया है। इस मामले की जांच कर  रहे जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने आदिल को हथियारों के साथ पकड़ने वाले को दो लाख रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है। 

आदिल बशीर वाछी निर्वाचन क्षेत्र से पीडीपी विधायक एजाज अहमद मीर के आवास पर गार्ड रूम में तैनात था। नव भारत टाइम्स के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि '24 वर्षीय आदिल बशीर शेख (बेल्ट नंबर: 488/एसपीओ) मूलरूप से शोपियां जिले के जैनपोरा का रहने वाला है। इस पूरे मामले में विभागीय जांच के आदेश जारी करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है।'  

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह