लाइव न्यूज़ :

पुंछ में जंगल में छुपे आतंकियों को जवाब देने के लिए सेना ने उतारे हेलिकॉप्टर और पैरा कमांडो, पांच दिनों से जारी है मुठभेड़

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 15, 2021 17:02 IST

पुंछ जिले में जारी मुठभेड़ में सोमवार से अभी तक 7 भारतीय जवान शहीद हो चुके हैं। आतंकी घने जंगल में छुपे हैं। ऐसे में सेना ने अब पैरा कमांडो व लड़ाकू हेलिकॉप्टरों को इस मिशन में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुंछ जिले के जंगल में छुपा है आतंकियों का ग्रुप, सेना के जवान निपटने में जुटे।आतंकियों की मौजूदगी को देखते हुए सेना ने राजौरी-पुंछ हाईवे को भी बंद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों से बचकर आतंकियों का यह समूह दो-तीन महीने से यहां मौजूद था।

जम्मू: पांच दिनों से जिन आतंकियों से पुंछ जिले में मुठभेड़ चल रही है, अब उन्हें मार गिराने की खातिर पैरा कमांडो व लड़ाकू हेलिकॉप्टरों की सहायता ली जा रही है। घने जंगलों में छुपे होने के कारण सैनिक उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। 

अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि उन पर मोर्टार तथा राकेट की बौछार भी की जा रही है। पांच दिनों से जारी इस जंग में अभी तक सेना के सात जवान शहीद हो चुके हैं। गुरुवार रात को सेना के दो जवान शहीद हो गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, जंगलों में छिपे इन आतंकियों की तलाश के लिए सेना ने अपने विशेष कमांडों व पैरा कमांडों को तैनात किया है। भिंबर गली में पड़ने वाले दूरियां और सांयोट गांवों में आतंकियों के देखे जाने की सूचना के बाद से इस दल ने वहां सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। 

राजौरी-पुंछ हाईवे किया गया है बंद

आतंकियों की मौजूदगी को देखते हुए सेना ने राजौरी-पुंछ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी बंद कर रखी है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजौरी-पुंछ रेंज विवेक गुप्ता ने कहा कि आतंकवादियों को घेर कर एक इलाके तक सीमित कर दिया गया है। 

सुरक्षाबलों से बचकर आतंकियों का यह समूह दो-तीन महीने से यहां मौजूद था। जानकारी के लिए इस वर्ष राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में कई आतंकवाद विरोधी अभियान और मुठभेड़ हुई हैं। 

गत 12 अक्तूबर को पुंछ के सुरनकोट इलाके में डेरा की गली (डीकेजी) में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक जेसीओ समेत सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि घना जंगल होने के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से अभियान चलाने में काफी परेशानी हो रही है। 

गुरुवार रात आतंकियों ने की फायरिंग

गुरुवार रात के अंधेरे में जब जवान नाढ़ खास के जंगलों में आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे, तभी पेड़ों की ओट में छिपे आतंकवादियों ने जवानों पर अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए। इस बीच आतंकवादी एक बार फिर घने जंगलों में छिप गए।

देश सेवा में समर्पित ये दोनों वीर जवान उत्तराखंड से थे। शहीदों की पहचान राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी (26) निवासी गांव विमन तहसील नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड और राइफलमैन योगंबर सिंह (27) निवासी सनकारी तहसील पोखारी-चमोली, उत्तराखंड के रूप में हुई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो