लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान जारी, 7,156 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: December 1, 2018 11:51 IST

सरपंच की सीटों के लिए कुल 5,97,396 और पंच की सीटों के लिए 4,57,581 मतदाता अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करेंगे।

Open in App

श्रीनगर, एक दिसम्बर (भाषा): जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार को 31,00 से अधिक मतदान केन्द्रों पर मतदान शुरू हो गया। यहां पंचायत चुनाव नौ चरण में हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि 3,174 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह आठ बजे पर शुरू हुआ। इनमें से 410 मतदान केन्द्र कश्मीर संभाग में और 2,764 जम्मू संभाग में हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 771 मतदान केन्द्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है, जिसमें 410 कश्मीर संभाग और 361 जम्मू संभाग में हैं। उन्होंने बताया कि छठे चरण में करीब 7,156 उम्मीदवार 406 सरपंच और 2,277 पंच सीट पर अपनी किस्मत आजमां रहे हैं, जबकि 111 सरपंच और 1,048 पंच निर्विरोध चुने गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि सरपंच की सीटों के लिए कुल 5,97,396 और पंच की सीटों के लिए 4,57,581 मतदाता अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करेंगे।

जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव का पहला चरण 17 नवंबर को हुआ था जिसमें 74.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। 20 नवंबर को हुए दूसरे चरण के चुनाव में 71.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीसरे चरण में 75.2 प्रतिशत मतदान जबकि चौथे चरण में 71.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं पांचवे चरण में 71.1 प्रतिशत मत पड़े थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया