लाइव न्यूज़ :

होमवर्क का बोझ होगा कम, 6 साल की बच्ची ने पीएम मोदी से की शिकायत, एलजी सिन्हा ने दिया नीति में बदलाव का आदेश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 1, 2021 21:30 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छह साल की एक बच्ची द्वारा वीडियो के जरिए ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान भारी भरकम होमवर्क दिए जाने की शिकायत किए जाने के बाद न सिर्फ लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बच्चों पर पढ़ाई का दबाव कम करने के लिए नीति में बदलाव के आदेश भी दिए हैं।स्कूल शिक्षा विभाग से 48 घंटे के भीतर एक नीति बनाने को कहा है।स्कूली बच्चों पर होमवर्क का भार कम करने के लिए बच्ची ने वीडियो में कहा, ‘‘सलाम मोदी साहब।’’

जम्मूः छोटे बच्चों को होमवर्क का बोझ अधिक दिनों तक सहन नहीं करना होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक छोटी बच्ची की शिकायत के बाद उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसकी 48 घंटों के भीतर समीक्षा करने के निर्देश जारी किए हैं।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कश्मीर की एक बच्ची का शिकायती वीडियो इंटरनेट मीडिया में सुर्खियों में है। इस वीडियो में बच्ची प्रधानमंत्री से बड़े ही मासूम अंदाज में अपनी टीचर की शिकायत करती नजर आती है। वह कह रही है कि मैडम बहुत काम देती है। अपने अंदाज में बच्ची ने कहा कि मैं छह साल की हूं और इन दिनों स्कूल की आनलाइन क्लास का बच्चों पर बहुत बोझ है।

बच्ची ने कहा- जो छोटे बच्चे होते हैं उनको स्कूल वाले ज्यादा काम देते हैं, ऐसा क्यों। बच्ची ने बताया कि वह सुबह उठने के साथ ही स्कूल के कामकाज में लग जाती है। इस मासूम शिकायती वीडियो को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग से 48 घंटे के भीतर नीति लाने के निर्देश दिए हैं।

उपराज्यपाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बड़ी प्यारी शिकायत है। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग से कहा कि ऐसी नीति बनाएं कि छोटे बच्चों पर होमवर्क का बोझ कम किया जा सके। बचपन, मासूमियत भगवान का उपहार है और बचपन के दिन खुशी, परमानंद वाले होने चाहिए। सिन्हा ने एक ट्वीट कर कहा कि - स्कूली बच्चों पर होमवर्क का बोझ कम करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को 48 घंटे के भीतर नीति बनाने का निर्देश दे दिया गया है। बचपन की मासूमियत भगवान का उपहार है। उनका जीवन जीवंत और खुशियों से भरा होना चाहिए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीमनोज सिन्हाशिक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू