लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने तबाह किया पाकिस्तानी बेस, वीडियो जारी कर दिया प्रूफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2019 14:47 IST

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में चोरी से चल रहे पाकिस्तानी बेस को उड़ा दिया। भारतीय सेना पाक बेस को उड़ाए जाने का वीडियो जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाक आर्मी का सीक्रेट बेस तबाहभारतीय सेना ने जारी किया पाक बेस को तबाह करने का वीडियो

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा चोरी-छिपे तैयार किए गए बेस को भारतीय सेना ने तबाह कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय सेना ने धवस्त किए गए पाकिस्तानी बेस का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तान का झंडा भी दिखाई दे रहा है। बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के चलते रविवार (24 मार्च) को एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में सीज फायर तोड़ा था, जिसमें भारतीय जवान हरि वाकेर शनिवार देर रात पाकिस्तानी गोलीबारी की चपेट में आ गए थे। गंभीर रूप से घायल हरि को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान वह शहीद हो गए। भारतीय सेना के जवान हरि वाकेर मूल रूप से राजस्थान से थे। 

 

रविवार करीब पौने बारह बजे पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भी सीज फायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम तोड़ने की नापाक हरकत में बीते चार दिनों में दो जवान शहीद हो चुके हैं।

पाकिस्तानी सेना की ओर से युद्ध विराम तोड़कर सीमा के पास भारतीय चौकियों और गांवों को निशाना बनाने की खबरें आ रही हैं। पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी की जा रही है और साथ में मोर्टार भी दागे जा रहे हैं, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह