लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने कहा- पाकिस्तान LoC पर सीजफायर उल्लंघन लगातार बढ़ा रहा, अगर नहीं रोकी तो चुकाएगा भारी कीमत

By भाषा | Updated: August 6, 2019 14:34 IST

उत्तर कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान संघर्ष विराम उल्लंघन को भी बढ़ा रहा है। अगर पाकिस्तानी सेना इसी तरह के विघ्नकारी रास्ते पर चलती रहती है तो भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा स्थित आतंकी शिविरों में आतंकवादियों की संख्या बढ़ा रहा है। सिंह ने खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की और सुरक्षा स्थिति पर प्रतिकूल असर डालने वाली किसी कार्रवाई से निपटने के लिए संचालनात्मक तैयारी की समीक्षा की।

उत्तर कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा स्थित आतंकी शिविरों में आतंकवादियों की संख्या बढ़ा रहा है और घुसपैठियों को जम्मू-कश्मीर में भेजने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संघर्ष विराम उल्लंघन को भी बढ़ा रहा है। सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तानी सेना इसी तरह के विघ्नकारी रास्ते पर चलती रहती है तो भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

सिंह ने खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की और सुरक्षा स्थिति पर प्रतिकूल असर डालने वाली किसी कार्रवाई से निपटने के लिए संचालनात्मक तैयारी की समीक्षा की। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने का प्रस्ताव संसद में रखने के एक दिन बाद यह बैठक की गई।

उधमपुर स्थित सैन्य अधिकारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने यह भी कहा कि शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और देश में गड़बड़ी पैदा करने के उनके नापाक मंसूबों को नाकाम किया है। 

 

टॅग्स :एलओसीपाकिस्तानजम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया