लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास लगातार दूसरे दिन पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी, दागे मोर्टार

By भाषा | Updated: February 9, 2020 17:26 IST

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में भारी फायरिंग की और गोलाबारी किए, जिसमें एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने लगातार दूसरे दिन रविवार को भी मोर्टार दागे। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने बालाकोट और मेंढर सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों सेक्टरों में दोपहर करीब 12.50 बजे सीमा पार से फायरिंग और मोर्टार से गोलाबारी शुरू हो गया, जो अंतिम रिपोर्ट मिलने तक जारी था।

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में भारी फायरिंग की और गोलाबारी किए, जिसमें एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए।

शहीद नायक राजीव सिंह शेखावत(36) राजस्थान के जयपुर जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी उषा शेखावत हैं। सेना ने रविवार को नायक शेखावत को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी।

अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने जम्मू के वायु सेना स्टेशन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित किए।

उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और एलीट व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता ने भी शहीद सैनिक को सलामी दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों