लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: हीरानगर सेक्टर में पाक सेना ने खोला मोर्चा, भारतीय जवानों ने दुश्मन की चौकियां उड़ा दीं

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 16, 2020 06:31 IST

भारतीय सीमा पर तैनात जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देएलओसी पर मुंह की खाने के बाद अब पाक सेना ने जम्मू के इंटरनेशनल बार्डर पर हीरानगर सेक्टर में मोर्चा खोला है। हीरानगर सेक्टर में शनिवार तड़के पाकिस्तानी रेजरों ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए अचानक गोलाबारी शुरू कर दी।

एलओसी पर मुंह की खाने के बाद अब पाक सेना ने जम्मू के इंटरनेशनल बार्डर पर हीरानगर सेक्टर में मोर्चा खोला है। हीरानगर सेक्टर में शनिवार तड़के पाकिस्तानी रेजरों ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। इस गोलाबारी में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसमें किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। भारतीय सीमा पर तैनात जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

यह गोलाबारी सुबह चार बजे शुरू हुई। पाकिस्तानी रेजरों ने एक साथ हीरानगर सेक्टर के शानटांडा, चकचंगा, गुज्जरचक्क गांवों पर गोलाबारी शुरू कर दी। रेंजरों द्वारा दागे गए मोर्टार लोगों के घरों की छतों व खेतों में आकर गिरे। गोलाबारी की आवाज सुनते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए बंकरों में चले गए। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों पर गोलाबारी की।

बताया जा रहा है कि कई चौकियों को नुकसान भी पहुंचा है। दोनों ओर से यह गोलाबारी सुबह करीब 6 बजे तक जारी रही जबकि उसके बाद दोनों ओर सन्नाटा छा गया। फिलहाल गोलाबारी बंद है। बीएसएफ के जवान गांवों का दौरा कर लोगों को पहुंचे नुकसान व खेतों में गिरे मोर्टार का निरीक्षण कर रहे हैं। यही नहीं लोगों को सतर्क रहने को भी कहा जा रहा है।

एक दिन पहले भी पाकिस्तान की फायरिंग से पुंछ सेक्टर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। एलओसी पर भारतीय सेना ने मुस्तैदी से पाकिस्तानी सेना को जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तान पुलवामा की बरसी पर भी कायराना हरकत से बाज नहीं आया। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान ने शाहपुर, केरनी सेक्टर में भी फायरिंग की गई। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कायराना हरकत का करारा जवाब दिया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन