लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः बारामूला एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 22, 2020 13:24 IST

शनिवार को पाकिस्तानी रेंजरों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई है।सुरक्षाबलों ने एक अज्ञान आंतकी को मार गिराया है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है और उन्होंने एक अज्ञान आंतकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों को शक है कि इलाके में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं, जिसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के क्रीरी में चक-ए-सालूसा इलाके में सुबह घेरेबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। इसके बाद सुरक्षा बलों में भी जवाबी कार्रवाई की और इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादी की पहचान की जा रही है और उसके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

बीते दिन गंदेरबल जिले से एक आतंकवादी संगठन के लिए काम करने वाले एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से एक हथगोला बरामद किया गया। आतंकी ने मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में बदरकुंड नर्सरी इलाके के पास सुरक्षा बलों द्वारा स्थापित नाका से बच निकलने की कोशिश की। नाका पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जााने से उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया और उसके कब्जे से एक हथगोला बरामद किया गया। आतंकी की पहचान जिले के शौकत अहमद भट्ट के रूप में की गई। 

इधर, शनिवार को पाकिस्तानी रेंजरों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। अधिकारियों ने कहा कि हीरानगर सेक्टर के करोल मथना इलाके में सीमा चौकी पर संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटना शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे हुई जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी मुंहतोड़ जवाब किया। 

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से रातभर गोलियां चलीं और शनिवार सुबह 4.40 बजे गोलीबारी बंद हुई। इसमें भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गोलीबारी से सीमाई इलाकों में रहने वाल लोगों में जरूर दहशत पैदा हो गई और उन्होंने भूमिगत बंकरों में रात गुजारी। 

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ घुसपैठ को रोकने के लिए वहां निर्माण कार्य कर रहा है और इसमें व्यवधान डालने के लिए पाकिस्तान लगातार हीरानगर सेक्टर में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाता है।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया