लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी, ऑपरेशन जारी, कुछ और आतकियों के छुपे होने की आशंका

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 10, 2022 12:28 IST

श्रीनगर के बिशम्बर नगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ इस ऑपरेशन को अंजाम देने में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के बिशम्बर नगर इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया।मारा गया आतंकी हाल में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले में शामिल था।इससे पहले शनिवार को अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने लश्कर का एक कमांडर मार गिराया था।

जम्मू: श्रीनगर के बिशम्बर नगर इलाके में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने रविवार को एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं, एक से दो आतंकियों के अभी छुपे होने की आशंका है। फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है। एक आतंकी की मौत की पुष्टि करते हुए कश्मीर रेंज के आई जी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ बाकी आतंकियों से निपटने में जुटी हुई हैं। इससे पहले शनिवार को भी कश्मीर में दो मुठभेड़ हुई थी जिसमे लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मारा गया था।

सामने आई जानकारी के अनुसार मारा गया आतंकी श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हाल ही में हुए हमले में शामिल था। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी के मुताबिक, बिशम्बर नगर में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

अधिकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके चलते दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई और एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकवादी चार अप्रैल को श्रीनगर के मैसूमा इलाके में हुए हमले में शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य घायल हो गया था। 

आईजीपी ने ट्विटर पर कहा, ‘सीआरपीएफ जवानों पर हाल ही में हुए हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में मारा गया, जबकि दूसरे को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मुठभेड़ जारी है।’

अनंतनाग में कल मारा गया था लश्कर का कमांडर

इससे पहले शनिवार को  जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक कमांडर मारा गया था। यह आतंकी भी आम नागरिकों और सुरक्षाबलों पर हुए हमलों में शामिल रहा था। मारे गए आतंकी की पहचान कुलगाम निवासी निसार अहमद डार उर्फ मुसैब के रूप में हुई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मारा गया आतंकी पिछले साल अप्रैल से सक्रिय था। 

पुलिस के अनुसार निसार अहमद डार कई आम नागरिकों और बाहर से आकर काम करने वाले मजदूरों की हत्या में संलिप्त रहा था। इसके अलावा, वह सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले में भी शामिल रहा था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया