लाइव न्यूज़ :

J&K: 12 दिनों की शांति के बाद कश्मीर में हुई मुठभेड़, एक आतंकी ढेर और दो अभी सुरक्षबलों के घेरे में

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 17, 2019 17:14 IST

बारामुल्ला जिले के सोपोर इलाके में बुधवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की पक्की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सोपोर में एक इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देसोपोर एसएसपी जावेद इकबाल ने बताया कि आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। अभी तक एक आतंकी को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी की पहचान अदनान के रूप में हुई है। वह लश्कर संगठन से जुड़ा था।जानकारी के लिए एक जुलाई को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से ही आतंकवाद के मोर्चे पर शांति इसलिए बनी हुई थी।

सुरक्षाबलों के खौफ के चलते कश्मीर में पिछले 12 दिनों से आतंकी मोर्चे पर छाई हुई शांति बुधवार को सोपोर में हुई एक मुठभेड़ के साथ भंग हुई है जिसमें समाचार भेजे जाने तक एक आतंकी की मौत हो चुकी थी और दो अभी घेरे में थे।

बारामुल्ला जिले के सोपोर इलाके में बुधवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की पक्की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सोपोर में एक इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

सोपोर एसएसपी जावेद इकबाल ने बताया कि आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। अभी तक एक आतंकी को मार गिराया गया है। वहीं दूसरा आतंकी घेर रखा है। मारे गए आतंकी की पहचान अदनान के रूप में हुई है। वह लश्कर संगठन से जुड़ा था। इस बीच अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर सोपोर शहर में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है।

जानकारी के लिए एक जुलाई को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से ही आतंकवाद के मोर्चे पर शांति इसलिए बनी हुई थी क्योंकि करीब दो लाख सैनिकों को अमरनाथ श्रद्धालुओं की रक्षार्थ चप्पे चप्पे पर तैनात कर दिए जाने के कारण आतंकी अपनी मांदों से बाहर नहीं आ पा रहे थे।

हालांकि पांच जुलाई को एक आतंकी ने छोपियां में अपनी मांद से बाहर निकलने का प्रयास किया था जिसे सुरक्षाबलों ने कुछ ही मिनटों की कार्रवाई के दौरान मार गिराया था। और एक जुलाई के बाद यह दूसरी मुठभेड़ है जिसमें सुरक्षाबलों को एक आतंकी मारने में कामयाबी मिल चुकी थी।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?