लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः एक और आतंकी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, पत्थरबाजों की मदद से दो भाग निकले 

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 24, 2018 17:58 IST

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को अनंतनाग में एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल पर क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से एक किशोर जख्मी हो गया है। आतंकी समर्थक हिंसक तत्वों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसक झड़पों में छह अन्य लोग जख्मी हो गए हैं।

Open in App

श्रीनगर, 24 अगस्तः सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया है। हालांकि उसके दो साथी पत्थरबाजों की मदद से भाग निकलने में कामयाब रहे। आतंकियों ने शुक्रवार को रात भी एक वनकर्मी को मौत के घाट उतार दिया था। बकरीद के दिन से कश्मीर में हिंसा तेज हो चुकी है जिसमें अभी तक 5 लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है।

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को अनंतनाग में एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल पर क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से एक किशोर जख्मी हो गया है। आतंकी समर्थक हिंसक तत्वों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसक झड़पों में छह अन्य लोग जख्मी हो गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान यूसुफ डार के रूप में हुई है। वह लश्कर-ए-तौयबा का आतंकी थी।

मुठभेड़स्थल से पुलिस ने चार ओवरग्राऊंड वर्कर भी पकड़े हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। एसएसपी अनंतनाग अल्ताफ अहमद खान ने बताया कि कोकरनाग के पास स्थित गडोल गांव में लश्कर-ए-तायबा और हिज्बुल के आतंकियों के एक गुट के छिपे होने की सूचना पर शुक्रवार तड़के एक तलाशी अभियान चलाया गया।

मुठभेड़ के दौरान दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक मकान के मलबे से एक आतंकी का शव और उसके हथियार मिले हैं। फिलहाल, तलाशी अभियान जारी हे। इस दौरान क्रॉस फायरिंग की चपेट में आकर एक किशोर यावर अहमद चोपान जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ शु़रू होने के कुछ ही समय बाद बड़ी संख्या में शरारती तत्व मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आतंकियों को भगाने के लिए सुरक्षाबलों की घेराबंदी तोड़नी चाही और सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठियों और आंसू गैस का सहारा लेते हुए आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी रखी। हिंसक झड़पों में छह लोग जख्मी हुए हैं।

राज्य पुलिस महानिदेशक डा एसपी वैद ने गडोल मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़स्थल के पास से आतंकियों के चार ओवरग्राउंड वर्कर भी पकड़े गए हैं। उनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य साजो-सामान भी जब्त किया गया है।

याद रहे बकरीद के दिन से ही जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इसी दिन तीन आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मियों की भी हत्या कर दी थी। यहां तक की सुरक्षा बलों के जवानों पर पत्थरबाजी भी की गई। वहीं, गुरुवार रात को बारामुल्ला में लश्कर-ए-तौयबा के संदिग्ध आतंकियों ने वन विभाग के एक अधिकारी की भी गोली मार कर हत्या कर दी थी।

एसएसपी बारामुला मीर इम्तियाज हुसैन ने बताया कि दो से तीन आतंकी रात करीब पौने दस बजे टंगमर्ग के पास जांडापल कुंजर गांव में दाखिल हुए। आतंकियों ने स्थानीय लोगों से वनकर्मी (38) तारिक अहमद मलिक के बारे में पूछा और फिर उसके मकान में दाखिल हो गए। आतंकियों ने तारिक को देखते ही उसपर अंधाधुंध गोलियां बरसाई और भाग निकले।

गोलियों की आवाज सुनकर निकटवर्ती इलाके से सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ पड़े तारिक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। एसएसपी ने बताया कि यह वारदात लश्कर ने अंजाम दी है। आतंकियों में लश्कर का स्थानीय आतंकी यूसुफ डार उर्फ कांतरू भी शामिल था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी