लाइव न्यूज़ :

J&K: आतंकियों के ताबड़तोड़ हमले, सब इंस्पेटर-पीडीपी नेता और एसपीओ की हत्या

By सुरेश डुग्गर | Updated: October 28, 2018 19:53 IST

वाहीबाग के संदिग्ध आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार दोपहर सीआइडी में काम करने वाले सब इंस्पेक्टर इम्तियाज मीर को मार डाला। वह श्रीनगर के सीआइडी दफ्तर में कार्यरत थे।

Open in App

आतंकियों ने कश्मीर में रविवार को तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। दक्षिण कश्मीर के जिले पुलवामा में सीआईडी अधिकारी इम्तियाज अहमद की हत्या के बाद आतंकियों ने शोपियां जिले में सेना की एक पट्रोलिंग टीम पर भी फायरिंग की है। 

इसके अलावा आतंकियों ने श्रीनगर में पीडीपी के एक नेता की भी गोली मारकर हत्या की है। एक एसपीओ की भी हत्या कर दी गई। शोपियां, पुलवामा और श्रीनगर में हुई तीन आतंकी वारदात के बाद से ही कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किए गए हैं।

वाहीबाग के संदिग्ध आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार दोपहर सीआइडी में काम करने वाले सब इंस्पेक्टर इम्तियाज मीर को मार डाला। वह श्रीनगर के सीआइडी दफ्तर में कार्यरत थे। आतंकवादियों ने सब इंस्पेक्टर को रास्ते में रोक लिया। रोकने के बाद अधिकारी की पहचान इम्तियाज अहमद मीर के रूप में की गई, वह निजी कार में यात्रा कर रहे थे। बंदूकधारियों ने उनका अपहरण कर लिया और पास के रुमशी नल्ला में ले गए, जहां बाद में गोली मार दी गई।

गोली लगते ही हफीज जमीन पर गिर पड़े और आतंकी उसे मरा समझ वहां से चले गए। आतंकियों के जाते ही एसपीओ के परिजनों ने पुलिस को सूचित कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हफीज चरार ए शरीफ के एसडीपीओ (सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर) कार्यालय में तैनात हैं।

उधर, जिला पुलवामा के अंतर्गत बाजवानी त्राल स्थित सेना की 42 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) के शिविर पर आतंकियों ने शनिवार रात करीब सवा 11 बजे हमला किया। शिविर की सुरक्षा में तैनात जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और उसके बाद आतंकी अपनी जान बचाते हुए वहां से भाग निकले। हमले के बाद सुरक्षाबलों नें पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इसी दौरान जिला बड़गाम के अंतर्गत चरावनी गांव में आतंकियों ने एसपीओ मुहम्मद हफीज को उसके घर में दाखिल होकर गोली मार दी।

मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने शोपियां जिले में शाम करीब सवा चार बजे सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स की एक पट्रोलिंग टीम पर हमला किया। जिस वक्त आतंकियों ने टीम पर फायरिंग शुरू की, उस समय सेना का काफिला यहां के पोटरवाल गांव से गुजर रहा था। इस हमले के बाद सेना के जवानों ने भी हमलावरों पर जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। वहीं घटना के बाद जवानों ने इलाके की सख्त घेराबंदी कर गहन तलाशी अभियान शुरू किया।

शोपियां के हमले के अलावा आतंकियों ने श्रीनगर के हैदरपोरा थानाक्षेत्र में पीडीपी के स्थानीय नेता मोहम्मद अमीन डार को भी गोली मार दी। इस हमले के बाद गंभीर रूप से घायल पीडीपी नेता को तत्काल स्किम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद अमीन को आतंकियों ने श्रीनगर को बाहरी इलाके टेंगपोरा में दो गोलियां मारी थी, जो कि उनके सीने और पीठ में लगी। इसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिश के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वहीं कश्मीर घाटी में हुए तीन आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दक्षिण कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के सभी जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया है। इसके अलावा पुलवामा और शोपियां जिलों में गहन तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। बता दें कि रविवार को ही आतंकियों ने पुलवामा में सीआईडी के अधिकारी इम्तियाज अहमद की भी हत्या की थी, जिनकी शव यहां के वाहीबाग इलाके में बरामद किया गया था।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे