लाइव न्यूज़ :

Jammu & Kashmir: कश्‍मीर में अब एक पुलिस वाले की गोली मार कर की गई हत्‍या

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 31, 2023 20:26 IST

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने आज शाम को टंगमर्ग इलाके में एक पुलिस हेड कांस्‍टेबल गुलाम मुहम्‍मद डार पर गोलियां बरसाईं। उसे घायलावस्‍था में टंगमर्ग के सब डिवीजनल अस्‍पताल में ले जाया गया जहां डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार तीसरे दिन हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने अब एक पुलिसकर्मी की हत्‍या कर दी हैबीते दिन यहां आतंकियों ने एक प्रवासी श्रमिक को मार डाला था जबकि परसों जिस पुलिस इंस्‍पेक्‍टर पर हमला बोला गया था

जम्‍मू: लगातार तीसरे दिन हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने अब एक पुलिसकर्मी की हत्‍या कर दी है। कल भी उन्‍होंने एक प्रवासी श्रमिक को मार डाला था जबकि परसों जिस पुलिस इंस्‍पेक्‍टर पर हमला बोला गया था वह सिर में गोलियां लगने के कारण अभी भी वेंटिलेटर पर है।

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने आज शाम को टंगमर्ग इलाके में एक पुलिस हेड कांस्‍टेबल गुलाम मुहम्‍मद डार पर गोलियां बरसाईं। वैलू करालपोरा का रहने वाला डार उसी इलाके में एक घर में डयूटी पर तैनात था जहां उस पर गोलियां बरसाई गईं। उसे घायलावस्‍था में टंगमर्ग के सब डिवीजनल अस्‍पताल में ले जाया गया जहां डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हमले के तुरंत बाद अतिरिक्‍त सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए थे और उन्‍होंने हमलावरों की तलाश आरंभ की थी पर समाचार भिजवाए जाने तक कोई हत्‍थे नहीं चढ़ा था। जानकारी के लिए, कल भी आतंकियों ने पुलवामा में उत्‍तर प्रदेश के उन्‍नाव के रहने वाले एक श्रमिक की हत्‍या कर दी थी। जबकि परसों श्रीनगर में क्रिकेट खेल रहे एक पुलिस इंस्‍पेक्‍टर को गोली मार कर जख्‍मी कर दिया था। 

आतंकियों की गोलियों से जख्‍मी हुआ इंस्‍पेक्‍टर मसरूर वानी अभी भी वेंटिलेटर पर है। उसके सिर में तीन गोलियां लगी हैं और डाक्‍टर उसे बचाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इंस्‍पेक्‍टर पर हुए आतंकी हमले के उपरांत ही कश्‍मीर में हाई अलर्ट जारी किया गया था और बावजूद इसके आतंकी दो दिनों में दो हत्‍याएं करने में कामयाब रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं