लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में तापमान माइनस 7 डिग्री पर बिजली नदारद, पर्यटक भी परेशान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 7, 2021 11:25 IST

जम्मू-कश्मीर में बिजली की कटौती और टुकड़ों में आने जाने के उसके सफर का असर सब जगह दिखने को मिल रहा है। सबसे अधिक पर्यटक परेशान हैं।

Open in App

जम्मू: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7 डिग्री नीचे चला गया है। सर्दियों में यहां ऐसा होना कोई खास बात नहीं है पर इस भयानक सर्दी के बीच कश्मीरी फिर से बिजली की तलाश में हैं। दरअसल, सरकार ने एक बार फिर कश्मीर में कम से कम 7 घंटों का घोषित बिजली कट लगाने का निर्देश दिया है। 

बिजली कट मौसम पर निर्भर करेगा

करीब 11 साल पहले प्रदेश में बिजली के अत्याधुनिक मीटर इस वायदे के साथ लगाए गए थे कि 24 घंटें बिजली की आपूर्ति होगी। हालांकि हालात लगभग जस के तस हैं। बिजली की चोरी पर भी प्रशासन लगाम नहीं लगा सका है।

कश्मीर में बिजली चोरी कितनी है सरकारी आंकड़ों से ही अंदाजा लग जाता है। कश्मीर मंडल में बिजली का अधिकृत लोड 860 मेगावाट है पर सोमवार को सप्लाई की मांग 2800 मेगावाट थी। बिजली विभाग सभी स्रोत्रों से सिर्फ 1750 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करने में ही सक्षम हुआ।

पावर कट से पर्यटक भी परेशान

ऐसे में भयानक सर्दी के बीच कश्मीरियों को घोषित व अघोषित पावर कट से जूझना पड़ रहा है। घोषणा के अनुसार बिना मीटर वाले इलाकों में 7 से 8 घंटे बिजली नदारद रहेगी और मीटर वालों को भी दिनभर में 6 घंटे बिजली नहीं मिलेगी। हालांकि कश्मीर में एक सप्ताह से 10 से 12 घंटें बिजली लापता हो रही है।

बिजली की कटौती और टुकड़ों में आने जाने के उसके सफर का असर सब जगह दिखने को मिल रहा है। सबसे अधिक पर्यटक परेशान हैं जो किसी तरह कोरोना के खतरे के बीच कश्मीर में बर्फबारी देखने को पहुंचे हैं। गुलमर्ग में तो माइन्स 7 डिग्री के तापमान में बिना बिजली के पर्यटन की ‘खुशी’ मनाना पर्यटकों के लिए मुश्किल का सबब बन गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया