लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir News: 8 दिन पहले बना था आतंकवादी, सुरक्षाबलों ने मार गिराया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 13, 2020 17:30 IST

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सेना, एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने दोपहर बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगांव के सभी मुख्य मार्गों पर विशेष नाके लगाए हैं। हरेक आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी व लोगों से पूछताछ की जा रही है।

जम्मू: सुरक्षाबलों ने बारामुल्ला के रफियाबाद के शुतलु इलाके में जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। वह आठ दिन पहले ही आतंकी गुटों से जा मिला था। इलाके में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सेना, एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने दोपहर बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान विशेष नाके भी स्थापित कर दिए गए थे।

जैसे ही सुरक्षाबलों ने घर-घर जाकर तलाशी लेने का सिलसिला शुरू किया, छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। साथी के मरने के बाद ही वहां सन्नाटा छा गया।

सुरक्षाकर्मी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे तो वहां मारे गए आतंकवादी का शव पड़ा था। सुरक्षाबलों का मानना है कि वहां और आतंकवादी भी हो सकते हैं। अपनी आशंका को दूर करने के लिए उन्होंने सर्च आपरेशन फिर से शुरू कर दिया है।

गांव के सभी मुख्य मार्गों पर विशेष नाके लगाए हैं। हरेक आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी व लोगों से पूछताछ की जा रही है। मारे गए आतंकवादी की पहचान रफियाबाद के रहने वाले मुद्दसर अहमद बट के तौर पर की गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरलोकमत समाचारआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी