लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे आतंकवादियों, सेना ने 3 को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 1, 2020 12:34 IST

कश्मीर की तरह जम्मू संभाग में भी फिर से आतंकवाद को जिंदा करने के इरादे से इन आतंकवादियों की घुसपैठ कराई जा रही थी। सेना इस बात से भलीभांति परिचित थी, यही वजह थी कि वह सीजफायर उल्लंघन का जवाब देने के साथ आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकामयाब बनाने के लिए दिन-रात चौकसी बरते हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकवादियों में से सेना ने तीन को ढेर कर दिया है। बाकी आतंकियों की तलाश के लिए क्षेत्र में सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। 

जम्मू: नौशहरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकवादियों में से सेना ने तीन को ढेर कर दिया है। बाकी आतंकियों की तलाश के लिए क्षेत्र में सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। 

आतंकवादियों की संख्या दस के करीब बताई जा रही है और इनके पास भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी है। पिछले दो सप्ताह से पाकिस्तानी सैनिक पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए दिन रात सीजफायर का उल्लंघन करता आ रहा है। 

कश्मीर की तरह जम्मू संभाग में भी फिर से आतंकवाद को जिंदा करने के इरादे से इन आतंकवादियों की घुसपैठ कराई जा रही थी। सेना इस बात से भलीभांति परिचित थी, यही वजह थी कि वह सीजफायर उल्लंघन का जवाब देने के साथ आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकामयाब बनाने के लिए दिन-रात चौकसी बरते हुए है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार तड़के जिला राजौरी के नौशहरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से दस के करीब आतंकवादियों ने घुसपैठ का प्रयास किया। जवानों को इसकी भनक लग गई।

जैसे ही आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया जवानों ने गोलीबारी की। इस दौरान तीन आतंकवादियों को वहीं ढेर कर दिया गया जबकि अन्य आसपास के जंगलों में छिप गए हैं। सेना के जवानों ने आतंकवादियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। 

यही नहीं उन्होंने आसपास के गांवों में भी इस संबंध में अलर्ट जारी कर दिया है। कोई भी संदिग्ध देखे जाने पर पुलिस या फिर सेना को सूचित करने के लिए कहा गया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया