लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: किश्‍तवाड़ में मिनी बस खाई में गिरी, 35 लोगों की मौत, कई घायल

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 1, 2019 10:44 IST

Jammu & Kashmir Bus Accident updates: सिरगवारी केशवन इलाके में एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई। मिनी बस यात्रियों को लेकर केशवन से किश्तवाड़ की ओर जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिरगवारी केशवन इलाके में एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई।स्थानीय लोग, पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।

जम्‍मू के किश्‍तवाड़ इलाके में एक ओवर लोड मिनी बस खाई में गिर गई है। हादसे में करीब 35 की मौत की खबर है। जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  दर्दनाक हादसा जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में हुआ है।

सिरगवारी केशवन इलाके में एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि मिनी बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 

जानकारी मिली है कि मिनी बस का नंबर जेके-17-6787 है। मिनी बस यात्रियों को लेकर केशवन से किश्तवाड़ की ओर जा रही थी। करीब पौने आठ बजे बस खाई में जा गिरी।  स्थानीय लोग, पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। 13 घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे