लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 24 लोगों की मौत, कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2019 10:02 IST

केशवान से किश्तवाड़ जा रही यात्रियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में करीब 24 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Open in App

जम्मू कश्मीर में सोमवार (1 जुलाई) को एक बड़ा हादसा हो गया। केशवान से किश्तवाड़ जा रही यात्रियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में करीब  24 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

भाषा न्यूज एजेंसी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक बस के एक गहरे खड्ड में गिरने से 24 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, अन्य मीडिया रिपोट्स की मानें तो इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल है। 

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि बस गिरने की वजह अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि यह हादसा सोमवार (1 जुलाई) की सुबह करीब 8 बजकर 40 मिनट पर हुई। यात्रियों से भरी बस केशवान से किश्तवाड़ की ओर जा रही थी। पुलिस और प्रशासन की मदद से स्थानीय लोग ऑपरेशन  में लगे हुए थे। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस ने मृतक यात्रियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?